Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 26, 2026, 09:04 AM (IST)
Vivo V70 Series को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया था। इस लाइनअप में Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G शामिल हैं। इन दोनों फोन की सेल आज यानी 26 फरवरी से लाइव हो गई है। इन दोनों को 4000 से ज्यादा के डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI पर घर लाया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और Android 16 पर काम करने वाला OriginOS 6 मिलता है। इसके अलावा, नए मोबाइल फोन्स में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6500mAh की बैटरी मिलती है। और पढें: Vivo V70 5G से लेकर OnePlus 15R तक, 50,000 से कम में खरीदें ये प्रीमियम स्मार्टफोन
वीवो वी70 और वी70 एलीट की सेल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है। सबसे पहले वी70 की बात करें, तो इस स्मार्टफोन के 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 45,999 रुपये है। इसका 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर Axis बैंक की ओर से 2500 का इंस्टेंट डिस्काउंट और 2,175 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इस पर 6 महीने के लिए 6900 रुपये की EMI भी है। और पढें: 3000 रुपये सस्ता खरीदें नया Vivo X200T स्मार्टफोन, 6200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ये सब
वीवो वी70 एलीट 5जी तीन स्टोरेज ऑप्शन में अवेलेबल है। इस स्मार्टफोन के 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये व 56,999 रुपये रखी गई है। इस फोन के 12GB+512GB स्टोरेज मॉडल का प्राइस 61,999 रुपये है। इस पर Axis बैंक की ओर से 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 2700 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इस पर 8550 रुपये की EMI भी मिल रही है।
Vivo V70 और V70 Elite 5G Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर रन करते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फ्लेट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स है। इसको HDR10+ का सपोर्ट मिला है।
स्मूथ फंक्शनिंग के लिए वी70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और Adreno 722 GPU दिया गया है, जबकि वी70 एलीट में Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ Adreno 735 GPU दिया गया है।
वीवो के दोनों नए स्मार्टफोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए दोनों में पहला 50MP का Sony IMX766 सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा मिलता है।
कंपनी ने वीवो के नए स्मार्टफोन्स में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 90 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इन डिवाइस को IP68 + IP69 की रेटिंग दी गई है। इनमें 3डी फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक के साथ-साथ स्टीरियो स्पीकर, वाईफाई, सिम कार्ड स्लॉट, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।