comscore

Google Gemini हुआ और स्मार्ट, अब चुटकियों में बना सकेंगे पसंदीदा म्यूजिक

Google Gemini अपग्रेड हो गया है। इस अपडेशन के माध्यम से चैटबॉट में Lyria 3 का सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स प्रॉम्प्ट से 30 सेकेंड के म्यूजिक ट्रैक बना सकेंगे। फिलहाल, इस सुविधा की टेस्टिंग चल रही है।

Published By: Ajay Verma | Published: Feb 19, 2026, 09:43 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google ने AI क्षेत्र में बढ़ते कॉम्पिटिशन को ध्यान में रखकर अपने सबसे पॉपुलर चैटबॉट Google Gemini को अपग्रेड किया है। इस चैटबॉट में Lyria 3 मॉडल को जोड़ा गया है, जिससे अब यूजर्स अपनी पसंद का म्यूजिक ट्रैक बना सकते हैं। यह लेटेस्ट मॉडल जेमिनी में मौजूद टेक्स्ट, इमेज और वीडियो जनरेट करने वाली क्षमता की तरह काम करता है। इससे अब चैटबॉट अधिक स्मार्ट हो गया है। news और पढें: Google Pixel 10A फोन 48MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

गूगल के मुताबिक, Google Gemini में Lyria 3 के आने से अब प्रॉम्ट (टेक्स्ट) से 30 सेकेंड के म्यूजिक ट्रैक जनरेट किए जा सकते हैं। इसे अंग्रेजी, जर्मन, स्पेनिश, फ्रेंच, हिंदी, जापानी, कोरियाई और पुर्तगाली भाषा का सपोर्ट मिला है। यानी कि इन भाषाओं में म्यूजिक बनाया जा सकेगा। फिलहाल, इस सुविधा को टेस्टिंग के लिए बीटा फेज में रोलआउट किया गया है। उम्मीद है कि मार्च के अंत या फिर अप्रैल की शुरुआत में इसे स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है। news और पढें: Sarvam ने लॉन्च किया Sarvam Akshar, अब इस AI से डॉक्यूमेंट पढ़ना और सही करना हुआ आसान

कौन कर पाएगा इसका इस्तेमाल ?

कंपनी का कहना है कि 18 वर्ष से अधिक आयु वाले इस फंक्शन का उपयोग कर पाएंगे, लेकिन Google AI Plus, Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स को म्यूजिक बनाने के लिए अधिक लिमिट मिलेगी। news और पढें: Google के CEO सुंदर पिचाई ने किया बड़ा ऐलान, नया प्रोजेक्ट भारत को बनाएगा डिजिटल हब

कैसे बनाएं म्यूजिक ?

गूगल जेमिनी में म्यूजिक बनाने के लिए यूजर्स को सबसे पहले अपना आइडिया टेक्स्ट, फोटो या वीडियो के फॉर्म में दर्ज करना होगा। इसके बाद चैटबॉट उस डेटा को एनालाइज करके 30 सेकेंड का म्यूजिक ट्रैक बना देगा।

कंपनी का कहना है कि म्यूजिक ट्रैक जनरेट करने का मकसद म्यूजिकल मास्टरपीस बनाना नहीं है बल्कि यूजर को खुद को एक्सप्रेस करने के लिए अनोखा तरीका प्रदान करना है। इसके जरिए यूजर्स अपनी वाइब के अनुसार म्यूजिक बनाकर दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। इससे यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

म्यूजिक ट्रैक पर होगा वॉटरमार्क

गूगल के अनुसार, जेमिनी द्वारा बनाए गए म्यूजिक ट्रैक पर वॉटरमार्क लगा होगा, जिससे पहचाना जा सकेगा कि यह AI जनरेटेड है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

हाल ही में अनाउंस की मेगा इवेंट की डेट

अंत में आपको बताते चलें कि गूगल हाल ही में Google I/O 2026 की डेट अनाउंस की थी। यह मेगा इवेंट 19 मई से शुरू होकर 20 मई 2026 तक चलेगा। इसमें पूरा फोकस AI पर होने वाला है। इसमें लेटेस्ट Android फीचर्स के साथ-साथ AI टूल, चैटबॉट और सर्विस देखने को मिल सकती हैं।