comscore

BSNL टैरिफ बढ़ोतरी: 107 रुपये और 197 रुपये के प्लान की वैलिडिटी हुई कम, यूजर्स को झटका

BSNL Tariff Hike 2026: बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने मौजूदा 2 प्लान्स की वैलिडिटी में कटौती कर दी है। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 06, 2026, 03:17 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने किफायती रिचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान्स लेकर आती है, जो कि कम दाम में ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट्स प्रोवाइड करते हैं। कुछ समय पहले ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद कई लोगों ने सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL में स्विच कर लिया था। वहीं, अब खुद बीएसएनएल ने अपने प्लान्स के टैरिफ बढ़ा दिए है। हालांकि, टैरिफ सीधे तौर पर नहीं बढ़े हैं, कंपनी ने प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स को कम कर दिया है। इसका मतलब अब आपको पुरानी कीमत में घटे हुए बेनेफिट्स प्रोवाइड किए जाएंगे। news और पढें: BSNL यूजर्स को झटका, 107 रुपये के प्लान की वैलिडिटी हुई कम

BSNL ने अपने दो मौजूदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बेनेफिट्स घटा दिए हैं, जो कि सीधे तौर पर टैरिफ बढ़ोतरी की ओर इशारा करते हैं। इन प्लान्स की कीमत 107 और 197 रुपये है। 107 रुपये वाला मॉडल पहले 22 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था। वहीं, 197 रुपये के प्लान में पहले कंपनी 42 दिन की वैलिडिटी प्रोवाइड करती थी। हालांकि, अब दोनों ही प्लान में आपको कम दिन की वैलिडिटी प्राप्त होगी। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: BSNL का बजट में आने वाला धांसू प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा 3300GB डेटा

Rs 107 Plan and Rs 197 Plan

बीएसएनएल के 107 रुपये के प्लान की बात करें, तो पहले कंपनी 22 दिन की वैलिडिटी प्रोवाइड करती थी, लेकिन अब आपको सिर्फ 20 दिन तक की ही वैलिडिटी प्राप्त होगी। इसके अलावा, 197 रुपये का प्लान पहले 42 दिन की वैलिडिटी प्रोवाइड करती थी, लेकिन अब इस प्लान में आपको 35 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बेनेफिट्स की बात करें, तो 107 रुपये के प्लान में यूजर्स को 200 मिनिट्स वॉइस कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा प्लान में 3GB डेटा का एक्सेस शामिल है। डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रहता है। 197 रुपये के प्लान में आपको 300 मिनिट्स वॉइस कॉलिंग मिलती है। इसके साथ प्लान में 5GB डेटा मिलता है। डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है। इसके अलावा, यह प्लान आपको 100 SMS बेनेफिट्स भी प्रोवाइड करता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि जब कंपनी प्लान में 42 दिन की वैलिडिटी प्रोवाइड करती थी, तब इस प्लान के तहत 5GB की जगह 4GB डेटा का एक्सेस मिलता है।