Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 13, 2026, 10:47 AM (IST)
Apple vs Meta smart glasses: Who will win the next big wearable tech battle
Apple जल्द ही अपने नए AI Smart Glasses लॉन्च करने की तैयारी में है, जो सीधे तौर पर Ray-Ban Meta Smart Glasses को टक्कर दे सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस डिवाइस को 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में पेश कर सकती है, खास बात यह है कि ये Smart Glasses रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए होंगे, जैसे कॉल करना, फोटो-वीडियो लेना और म्यूजिक सुनना। और पढें: Apple बना रहा है AI Pin, जिसमें होगा कैमरा और माइक्रोफोन, रिपोर्ट्स में हुआ खुसाला
Bloomberg की रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपने इस Smart Glasses को कई डिजाइन और कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकता है। इसमें ब्लैक, ओशन ब्लू और लाइट ब्राउन जैसे कलर्स शामिल हो सकते हैं। डिजाइन टीम चार अलग-अलग फ्रेम स्टाइल पर काम कर रही है, जिसमें पतले और बड़े रेक्टैंगुलर फ्रेम के साथ-साथ गोल और ओवल शेप भी शामिल हैं। कुछ डिजाइन तो Apple CEO टिम कुक के स्टाइल से भी मिलते-जुलते बताए जा रहे हैं। यह डिवाइस प्रीमियम मटेरियल जैसे एसीटेट से बनाया जा सकता है, जिससे इसकी क्वालिटी और बेहतर होगी। और पढें: 2026 में Apple मचाएगा तहलका, Foldable iPhone से लेकर iPhone 18 तक ये प्रोडक्ट्स करेगा लॉन्च
इन स्मार्टग्लासेस में कैमरा और Siri सपोर्ट दिया जाएगा, जिससे यूजर्स बिना हाथ लगाए फोटो और वीडियो ले सकेंगे। इसके अलावा कॉल करना, मैसेज भेजना और म्यूजिक कंट्रोल करना भी आसान होगा। रिपोर्ट के मुताबिक Siri को और ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए AI मॉडल्स का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यह यूजर के आसपास के माहौल को बेहतर समझ सकेगा। इस टेक्नोलॉजी की मदद से ग्लासेस ज्यादा स्मार्ट और इंटरएक्टिव बन जाएंगे। और पढें: Google के पहले AI Smart Glasses 2026 में होंगे लॉन्च, ट्रांसलेशन, नेविगेशन और फोट सब होगा इस एक चश्मे में
Apple का यह कदम सिर्फ Smart Glasses तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक बड़ी AI Wearable स्ट्रेटजी का हिस्सा है। इसके तहत कंपनी नए AirPods और कैमरा-आधारित डिवाइस भी लाने की तैयारी में है, दूसरी तरफ Nothing भी इस सेगमेंट में अपने स्मार्टग्लासेस लॉन्च करने की योजना बना रही है, हालांकि कीमत और फाइनल फीचर्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि Apple का यह प्रोडक्ट प्रीमियम रेंज में होगा और भारतीय बाजार में इसकी कीमत लगभग ₹40,000 या उससे ज्यादा हो सकती है।