comscore

Vodafone idea (Vi) ने 198 रुपये और 204 रुपये के दो नए प्लान किए लॉन्च, 1 महीने की वैलिडिटी के साथ मिलेगा ये सब

Vodafone idea (Vi) कंपनी अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए-नए सस्ते प्लान लॉन्च कर रहा है। अब नए प्लान्स की लिस्ट में 198 रुपये और 204 रुपये वाले प्लान भी शामिल हो गए हैं। जानें प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jul 11, 2023, 12:34 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Vodafone idea के नए प्लान में मिलती है 1 महीने तक की वैलिडिटी
  • 500MB डेटा के साथ आते हैं ये प्लान
  • 99 रुपये वाला सस्ता प्लान 1 सर्कल में हुआ बंद
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vodafone idea (Vi) कंपनी ने हाल ही में अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में 2 नए प्लान लॉन्च किए थे। इनकी कीमत 24 रुपये और 49 रुपये है। यह दोनों ही प्लान शॉर्ट-टर्म वैलिडिटी के साथ आते हैं। इनके अलावा, अब कंपनी ने दो और नए प्लान अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिए हैं। इनकी कीमत 198 रुपये और 204 रुपये है। यह दोनों ही प्लान 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं। यह प्लान 1 महीने की वैलिडिटी के साथ यूजर्स को कॉलिंग और डेटा बेनेफिट्स प्रोवाइड करते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों ही प्लान से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Vi यूजर्स की बल्ले-बल्ले, मुफ्त में मिलेंगे 20 ओटीटी ऐप

Vodafone idea (Vi) कंपनी अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए-नए सस्ते प्लान लॉन्च कर रहा है। अब नए प्लान्स की लिस्ट में 198 रुपये और 204 रुपये वाले प्लान भी शामिल हो गए हैं। 198 रुपये वाला प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को 198 रुपये की लिमिटेड वैलिडिटी टॉकटाइम मिलता है। कॉलिंग के लिए प्रति सेकेंड 2.5 पैसा चार्ज किया जाएगा। इसके अलावा, प्लान में 500MB डेटा एक्सेस भी मिलेगा। news और पढें: Vodafone Idea का कमाल प्लान, 56 दिन तक डेली पाएं 2GB डेटा

वहीं, दूसरी ओर 204 रुपये वाले प्लान की बात करें, तो इस प्लान में यूजर्स को 1 महीने की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को 204 रुपये की लिमिटेड वैलिडिटी टॉकटाइम मिलता है। कॉलिंग के लिए प्रति सेकेंड 2.5 पैसा चार्ज किया जाएगा। इसके अलावा, प्लान में 500MB डेटा एक्सेस भी मिलेगा।

Vi का 24 रुपये वाला प्लान

जैसे कि हमने बताया वोडाफोन आइडिया ने पिछले ही दिनों दो सस्ते डेटा प्लान अपने पोर्टफोलियों में पेश किए गए हैं। इनकी कीमत 24 रुपये और 49 रुपये है। 24 रुपये वाले प्लान सिर्फ 1 घंटे की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को को 24 रुपये के रिचार्ज में केवल 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड डेटा एक्सेस मिलता है। 49 रुपये वाले प्लान की बात करें, तो यह प्लान 1 दिन यानी 24 घंटे की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में 24 घंटे की वैलिडिटी के साथ 6GB डेटा का एक्सेस मिलता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

99 रुपये वाला प्लान हुआ बंद

नए प्लान की लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने सस्ते 99 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी में कटौती कर दी है। इसके अलावा, एक सर्कल में यह प्लान पूरी तरह से बंद हो चुका है। कंपनी ने हरियाणा में 99 रुपये का प्लान बंद कर दिया है। वहीं, दिल्ली, मंबई व गुजरात में इस प्लान के तहत मिलने वाली वैलिडिटी कम कर दी है। पहले इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती थी, लेकिन अब यह प्लान सिर्फ 15 दिन की वैलिडिटी ही प्रोवाइड करता है।