comscore

Vi ने लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, 50 रुपये से कम में मिलेगी 180 दिन की वैधता

Vodafone idea ने नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसकी कीमत 50 रुपये से कम है और इसमें 180 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: May 05, 2023, 01:48 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Vi ने अपने यूजर्स के लिए 45 रुपये के प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है।
  • इस रिचार्ज पैक में 180 दिन की वैधता दी जा रही है।
  • वीआई के नए प्लान में मिस्ड कॉल अलर्ट की सुविधा मिल रही है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

टेलीकॉम कंपनी Vodafone idea ने नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस लेटेस्ट प्लान की कीमत 45 रुपये है। यह प्लान वैल्यू-एडेड पैक है और इसमें 180 दिन की वैधता मिलती है। इसके अलावा, प्लान में मिस्ड कॉल अलर्ट की सुविधा भी दी जा रही है। आपको बता दें कि कंपनी इससे पहले भी कई रिचार्ज प्लान लॉन्च कर चुकी है, जिनमें फ्री कॉलिंग के साथ भरपूर डेटा ऑफर किया जा रहा है। news और पढें: Vodafone Idea का कमाल प्लान, 56 दिन तक डेली पाएं 2GB डेटा

Vi का 45 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया के अनुसार, यह वैल्यू-एडेड प्लान कंपनी की वेबसाइट के ‘Others’ सेक्शन में मौजूद है। इसमें 180 दिन के लिए मिस्ड कॉल अलर्ट की सुविधा दी जा रही है। यानी कि जब भी यूजर कॉल मिस या पिक नहीं कर पाएंगे, तो उन्हें वीआई के ऑफिशियल मोबाइल ऐप पर मिस्ड कॉल अलर्ट मिलेगा। हालांकि, इस रिचार्ज प्लान में डेटा, कॉलिंग और ओटीटी जैसे बेनेफिट्स नहीं दिए जा रहे हैं। news और पढें: Vi का डेली 1GB वाला सबसे सस्ता प्लान, जानें कीमत

अदर्स सेक्शन में 45 रुपये के अलावा 47 से लेकर 429 रुपये तक के प्लान उपलब्ध हैं। इनमें से कई प्रीपेड पैक में कॉलिंग और लिमिटेड डेटा दिया जा रहा है, तो कईयों में SMS की सुविधा मिल रही है।

हाल ही में लॉन्च किया यह ऑफर

वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में Maha recharge scheme ऑफर पेश किया था। इस ऑफर के तहत 299 रुपये और उससे ज्यादा की कीमत वाले प्रीपेड प्लान को रिचार्ज करने पर फ्री में 5GB डेटा दिया जा रहा है, जिसे इस्तेमाल करने के लिए 3 दिन मिलेंगे।

यही नहीं 199 से 299 रुपये के बीच के प्रीपेड पैक को रिचार्ज करने पर तीन दिन के लिए 2GB डेटा मिल रहा है। इसके अलावा, प्रीपेड प्लान के साथ वीआई मूवी, म्यूजिक, लाइव टीवी और गेम जैसे बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं। यह ऑफर सीमित समय के लिए है।

कुछ समय पहले ये दो प्रीपेड प्लान किए लॉन्च

याद दिला दें कि वोडाफोन आइडिया ने कुछ समय पहले चुपके से 368 और 369 रुपये के प्रीपेड प्लान को भारतीय टेलीकॉम बाजार में पेश किया था। सबसे पहले 368 रुपये के प्रीपेड प्लान की बात करें, तो इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और SunNXT का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है।

इसके अलावा, डेटा पैक में प्रतिदिन 2GB डेटा समेत बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटारोलओवर, वीआई मूवी और लाइव टीवी का एक्सेस दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 30 दिन की है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

वहीं, 369 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी 30 दिन की वैधता के साथ आता है। इसमें रोज 100SMS और 2GB डेटा दिया जा रहा है। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इसके अतिरिक्त, प्लान के साथ सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन और वीकेंड डेटा रोलओवर, वीआई मूवी व लाइव टीवी जैसे बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं।