Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Nov 26, 2023, 03:53 PM (IST)
Vodafone Idea (Vi) भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री की तीसरी दिग्गज टेलीकॉम कंपनी है। मार्केट में अपनी लोकप्रियता बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए वीआई यूं तो कई स्पेशल प्रीपेड प्लान लेकर आती है। इसी बीच अब वीआई ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक और सस्ता ऑप्शन पेश कर दिया है। वीआई ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में एक नया सस्ता प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 23 रुपये है। आइए जानते हैं 23 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को क्या कुछ बेनेफिट्स मिलने वाले हैं। और पढें: 365 दिन वाला Vi प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा
Vodafone Idea (Vi) New Rs 23 Plan और पढें: Jio Vs Airtel Vs Vi: रिचार्ज करने से पहले जानें किसका 199 रुपये वाला प्लान है दमदार, किसमें मिल रहे ज्यादा फायदे
कीमत की बात करें, तो Vodafone Idea (Vi) के नए प्लान की कीमत 23 रुपये है। दरअसल, यह वीआई का एक नया डेटा प्लान है, जो कि यूजर्स की एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत को पूरा करेगा। 23 रुपये का यह प्लान यूजर्स को 1.2GB डेटा का एक्सेस देता है, जिसकी वैलिडिटी 1 दिन तक की है।
बता दें, कंपनी के प्रीपेड पोर्टफोलियो में एक 19 रुपये का डेटा प्लान पहले से ही मौजूद है। इस प्लान में यूजर्स को 1GB डेटा 24 घंटे की वैलिडिटी के हिसाब से प्रोवाइड किया जाता है। नया प्लान यूजर्स को 4 रुपये एक्स्ट्रा देकर 200MB डेटा ज्यादा दे रहा है। जिन यूजर्स को 1 दिन के लिए 1GB से ज्यादा के डेटा की जरूरत है, वह इस नए 23 रुपये वाले प्लान को एक्टिवेट करा सकते हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह वीआई का केवल डेटा प्लान है। इसका मतलब यह है कि इस प्लान को इस्तेमाल करने के लिए आपको अलग से एक बेस प्लान की आवश्यकता होगी। इस बेस प्लान में आपको डेटा के साथ-साथ वॉइस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी।
सिर्फ 23 रुपये ही नहीं बल्कि वीआई कंपनी अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में एक 24 रुपये का भी स्पेशल डेटा प्लान लेकर आती है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का एक्सेस मिलता है। हालांकि, खास बात यह है कि वीआई के इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 1 घंटे तक की ही है। यानी यूजर्स 1 घंटे के अंदर 24 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।