Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 01, 2026, 01:23 PM (IST)
और पढें: Airtel लाया स्पेशल वैलेंटाइन फीचर, रिचार्ज के साथ कह पाएंगे अपने दिल की बात
New Year 2026: नए साल में आप हर महीने रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं, तो Jio, Airtel और Vi (Vodafone idea) के कुछ प्लान्स हैं, जो आपके लिए एकदम सही हैं। इन प्रीपेड प्लान्स में लंबी वैधता मिल रही है। इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए प्लान्स में पर्याप्त डेटा दिया जा रहा है। साथ ही, दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए फ्री कॉलिंग दी जा रही है। इनमें SMS और ओटीटी जैसे बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं। चलिए इन प्लान्स पर डालते हैं एक नजर… और पढें: Jio का 2GB डेटा वाला प्लान, कीमत मात्र 29 रुपये
वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा दिया जा रहा है। इस पैक में 100 SMS मिल रहे हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इसमें वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा मिल रही है। हालांकि, इस रिचार्ज पैक में ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन नहीं ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 84 दिन की है।
जियो के इस प्रीपेड प्लान में 84 दिन की वैधता मिल रही है। इस रिचार्ज प्लान में रोज 2GB डेटा (कुल 168 जीबी) दिया जा रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इसके साथ प्लान में रोजाना 100 SMS मिल रहे हैं। इसके अलावा, JIOHOTSTAR का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दिया जा रहा है।
एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान 84 दिन की वैधता ऑफर करता है। इस प्लान में इंटरनेट के लिए डेली 2GB हाई स्पीड डेटा मिल रहा है। इसमें 100 SMS दिए जा रहे हैं। साथ ही, फ्री कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इतना ही नहीं प्रीपेड प्लान में Sony Liv और एयरटेल एक्सट्रीम का एक्सेस मुफ्त में मिल रहा है।
इस खबर में बताए गए तीनों रिचार्ज प्लान को जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप में जाकर रिचार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, आप गूगल पे, पेटीएम और फोनपे का इस्तेमाल करके भी प्लान्स रिचार्ज कर सकते हैं।