Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jun 04, 2025, 08:42 PM (IST)
Jio कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान्स लेकर आती है। अगर आप जियो ग्राहक हैं और सस्ते में तगड़े बेनेफिट्स वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको जियो के सस्ते अनलिमिटेड प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। यह प्लन 60 रुपये से कम की कीमत में आपको कई सारे बेनेफिट्स प्रोवाइड करता है। यह प्लान ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा का एक्सेस देता है, जिसके जरिए आप बिना किसी लिमिट के डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Jio यूजर्स की मौज, ZEE5 समेत 15 OTT मिलेंगे फ्री
कीमत की बात करें, तो Jio का यह प्लान महज 51 रुपये है। बेनेफिट्स पर नजर डालें, तो Jio का यह प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस देता है। इस प्लान में आपको कुल मिलाकर 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @ 64 Kbps रह जाती है। और पढें: कैलेंडर में जितने दिन, उतना चलेगा Jio का प्लान
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक एड-ऑन प्लान है। इसका मतलब यह है कि इस प्लान को एक्सेस करने के लिए आपको एक वैलिडिटी वाले बेस प्लान की जरूरत होगी। इस प्लान के साथ आप 30 दिन, 56 दिन, 84 दिन व 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान एक्टिवेट करा सकते हैं।
कंपनी एक 249 रुपये वाला प्लान लेकर आती है। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। बेनेफिट्स की बात करें, तो प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा शामिल है। साथ ही 28 दिन के लिए डेली 1GB डेटा का एक्सेस मिलता है। इस हिसाब से यह प्लान आपको कुल मिलाकर 28GB डेटा का एक्सेस देगा।
डेली डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @ 64 Kbps रह जाती है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा शामिल है। साथ ही आप डेली 100 फ्री SMS भी अपने दोस्तों को भेज सकते हैं।