Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Apr 03, 2023, 02:46 PM (IST)
Jio, Airtel और Vi ने देश में ग्राहकों की डिमांड को ध्यान में रखकर अलग-अलग रेंज में प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। अगर आप इन तीनों टेलीकॉम कंपनियों में से किसी एक के यूजर हैं और अपने लिए ज्यादा बेनेफिट वाला रिचार्ज प्लान खोज रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आने वाली है। क्योंकि हम आपको यहां जियो, एयरटेल और वीआई के कुछ खास प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 500 रुपये से कम है। और पढें: Vodafone Idea (Vi) के 3 नए प्लान लॉन्च, Spotify Premium मिलेगा फ्री, कीमत 230 रुपये से शुरू
इस प्रीपेड पैक की समय सीमा 56 दिन की है। इसमें रोज 1.5GB डेटा (कुल 84GB डेटा) और 100SMS मिलते हैं। साथ ही, किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा, जियो इस प्लान के साथ जियो टीवी, सिनेमा, सिक्योरिटी और क्लाउड का एक्सेस मिलता है। और पढें: Airtel का बेस्ट प्लान, Unlimited डेटा के साथ OTT फ्री
यह कंपनी का नया क्रिकेट प्लान है। इसमें प्रतिदिन 3GB डेटा और 100SMS मिलते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनेफिट दिया जाता है। इसके अलावा, रिचार्ज प्लान के साथ जियो के प्रीमियम ऐप्स का सपोर्ट भी मुफ्त में मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 28 दिन की है।
एयरटेल इस रिचार्ज प्लान में विंक म्यूजिक और फ्री हेलो ट्यून के साथ एक्सट्रीम ऐप व डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दे रहा है। इस पैक में प्रतिदिन 3GB डेटा सहित अनलिमिटेड 5G डेटा और 100SMS मिल रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिन की है।
यह कंपनी का बेसिक रिचार्ज प्लान है। इसमें प्रतिदिन 1.5GB डेटा सहित 100SMS दिए जा रहे हैं। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। लेकिन प्लान के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार की बजाय केवल फ्री हेलो ट्यून, विंक म्यूजिक और अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जा रहा है। इस पैक की वैलिडिटी 56 दिन की है।
इस डेटा प्लान में 3 महीने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ बिंज ऑल नाइट, डेटा रोलओवर, वीआई मूवी और लाइव टीवी का एक्सेस दिया जा रहा है। अब डेटा की बात करें, तो वीआई के इस पैक में 28 दिनों के लिए रोज 3GB डेटा और 100SMS मिलेंगे। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।