Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 10, 2024, 04:15 PM (IST)
Jio Airtel Vodafone idea Prepaid Plans: Amazon Prime और Disney+Hotstar जैसे ओटीटी ऐप्स का मार्केट में अलग क्रेज है। अब सभी लेटेस्ट वेब सीरीज से लेकर नई मूवी देखने तक के लिए ओटटीटी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। इन ऐप्स का एक्सेस लेने के लिए सब्सक्रिप्शन लेनी पड़ती है, जिसे ज्यादातर लोग नहीं खरीदना चाहते हैं। एक तरीका है, जिससे ऐप्स का मजा मुफ्त में लिया जा सकता है। हम आपको यहां जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के कुछ प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें आपको ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। साथ ही लंबी वैधता भी मिलेगी। और पढें: 9,990 खर्च करके घर में पाएं 150-inch स्क्रीन का मजा, नया डिवाइस लॉन्च
वोडाफोन आइडिया का यह प्लान 1599 रुपये है। इस प्रीपेड प्लान में इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए डेली 2.5GB डेटा दिया जा रहा है। इस पैक में रोजाना 100SMS मिल रहे हैं। अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए असीमित कॉलिंग दी जा रही है। अन्य बेनेफिट की बात करें, तो प्रीपेड प्लान में Netflix के साथ-साथ बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर दिया जा रहा है। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। और पढें: Vodafone Idea 5G Upgrade: बिना SIM बदले अब मिलेगा 5G, जानिए कैसे करें एक्टिवेट
एयरटेल इस प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डेटा और 100SMS दे जा रहा है। इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। मनोरंजन के लिए रिचार्ज पैक में Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। इसकी समय सीमा 84 दिन की है।
टेलीकॉम कंपनी जियो के इस प्रीपेड प्लान में 84 दिन की वैधता दी जा रही है। इस प्लान में Prime Video का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इस पैक में रोजाना 2GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इसमें जियो क्लाउड, सिनेमा और टीवी का एक्सेस मुफ्त में दिया जा रहा है।