comscore

Jio और Airtel के धाकड़ प्लान, 500 से कम में हाई स्पीड डेटा के साथ OTT का मजा

Jio और Airtel के पास 500 से कम के कई प्रीपेड प्लान हैं। इनमें इंटरनेट यूज करने के लिए सुपरफास्ट डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। साथ ही, OTT का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

Published By: Ajay Verma | Published: May 16, 2025, 03:26 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Jio और Airtel दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां हैं, जिनके पोर्टफोलियो में हर रेंज के प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। इन प्लान में सुपर फास्ट डेटा ऑफर किया जा रहा है। घंटो बात करने के लिए फ्री वॉइस कॉलिंग दी जा रही है। इतना ही नहीं मनोरंजन के लिए OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। अगर आप इन दोनों में किसी एक की सिम यूज करते हैं और अपने लिए 500 से कम का प्लान तलाश रहे हैं, तो यह गाइड आपके काम आएगा। यहां आपको अच्छे बेनेफिट्स वाले प्लान की जानकारी मिलेगी। news और पढें: Jio, Airtel या Vi आपके इलाके में किसका नेटवर्क है बेस्ट? नया सिम खरीदने से पहले जान लें काम की ट्रिक

Jio का 449 रुपये वाला प्लान

जियो अपने यूजर्स को इस प्लान में रोज 3 जीबी डेटा ऑफर कर रहा है। इस पैक में 100SMS डेली और फ्री कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। यही नहीं पैक में एंटरटेनमेंट के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इस प्लान की समय सीमा 28 दिन की है। news और पढें: Airtel का परफेक्ट प्लान, फ्री OTT के साथ मिलेगा 50GB डेटा

Jio का 445 रुपये वाला प्लान

जियो का यह मोस्ट पॉपुलर प्लान है। इस पैक में Sony LIV, ZEE5 समेत 7 ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इस प्लान में डेली 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिल रहे हैं। इसके साथ फ्री कॉलिंग भी मिल रही है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है।

Airtel का 449 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस प्लान को रिचार्ज करने पर रोज 3GB डेटा और 100 एसएमएस मिल रहे हैं। इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। साथ ही, Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस भी दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स 22 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज देख सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान की वैधता 28 दिन की है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Airtel का 398 रुपये वाला प्लान

यह रिचार्ज प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 100SMS के साथ 2GB डेटा दिया जा रहा है। इस पैक में फ्री वॉइस कॉलिंग मिल रही है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड 5जी डेटा और जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है।