Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 17, 2024, 08:31 PM (IST)
Jio ने ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ने के लिए नया प्लान बाजार में उतारा है। इस प्लान के साथ मुफ्त में स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Fancode का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त में दिया जा रहा है। इस ऐप में क्रिकेट, फुटबॉल और फॉर्मूला 1 जैसे स्पोर्ट्स को लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा, प्लान में जियो के प्रीमियम ऐप के साथ-साथ रोजाना 100SMS और 2GB से ज्यादा डेटा भी मिल रहा है। इस पैक के आने से एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) को जोरदार टक्कर मिलेगी। और पढें: Jio ने Gen z यूजर्स की कर दी बल्ले-बल्ले, इस नए प्लान में Snapchat+ मिल रहा फ्री, जानें कीमत
टेलीकॉम कंपनी जियो के नए प्लान की कीमत 3333 रुपये है। इसमें रोज 2.5GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है। इतना ही नहीं प्लान के साथ जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड के साथ Fancode का फ्री में सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है, वो भी 1 साल के लिए। और पढें: Jio के इन प्लान से बढ़ी Airtel की टेंशन, 400 से कम में मिलेंगे जबरदस्त बेनेफिट्स
जियो के नए प्लान की वैधता 365 दिन की है। इस पैक को आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप से रिचार्ज कराया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फैनकोड की मेंबरशिप को 200 रुपये प्रति माह के लिए खरीदा जा सकता है। वहीं, इसकी सब्सक्रिप्शन 999 रुपये देकर एनुअली भी ली जा सकती है। और पढें: Airtel vs Jio: किस कंपनी का 899 रुपये का प्लान रहेगा आपके लिए बेस्ट? ये कंपनी देगी 20GB एक्स्ट्रा डेटा
3,333 रुपये वाले पैक के अलावा फैनकोड का सब्सक्रिप्शन 1,199 रुपये और उससे ज्यादा कीमत वाले जियो एयरफाइबर (Jio AirFiber) और जियोफाइबर (Jio Fiber) प्लान के साथ दिया जा रहा है। साथ ही, 398 रुपये, 1,198 रुपये और 4,498 रुपये वाले प्लान को चुनने वाले ग्राहकों को भी फ्री में Fancode का एक्सेस मिलेगा।
आपको आखिर में बताते चलें कि टेलीकॉम कंपनी जियो ने कुछ दिन पहले अपने जियो एयरफाइबर और जियो फाइबर यूजर्स के लिए नया प्लान लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 888 रुपये है। इस प्लान को यूजर्स मंथली, सैमी-एनुअल, क्वाटरली और एनुअली बेसिस पर खरीद सकते हैं। इसमें 30Mbps की स्पीड से डेटा दिया जाता है। इसमें एयरफाइबर और फाइबर यूजर्स को क्रमश: 1000GB व 3300GB डेटा मिलता है।
डेटा के अलावा प्लान के साथ 15OTT का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है, जिसमें Netflix (Basic), Amazon Prime Lite, Disney+ Hotstar, Sony Liv, Zee5, JioCinema Premium, Sun NXT, Hoichoi, Discovery+, ALT Balaji, Eros Now, Lionsgate Play, ShemarooMe, DocuBay, EPICON और ETV Win (Via JioTV+) शामिल है।