comscore

Airtel यूजर्स की बल्ले-बल्ले, इन प्लान में हाई-स्पीड डेटा के साथ Free मिलेंगे Prime-Hotstar

Airtel के पोस्टपेड प्लान चुनने पर हाई-स्पीड डेटा ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT ऐप्स का एक्सेस मुफ्त में मिल रहा है। इनके बारे में नीचे डिटेल में जानते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 30, 2024, 03:44 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Airtel ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को अपने ओर लाने के लिए समय-समय पर नए प्लान्स बाजार में उतारने के साथ पुराने प्लान्स में बदलाव करता रहता है। इस वजह से अब कंपनी के प्रीपेड से लेकर पोस्टपेड प्लान तक में अनगिनत बेनेफिट्स मिल रहे हैं। अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं और प्रीपेड से पोस्टपेड में शिफ्ट करने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपको इस खबर में कंपनी के सिलेक्टेड पोस्टपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें आपको सुपर फास्ट डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। news और पढें: डेली 2.5GB डेटा वाला बेस्ट प्लान, मिलेगी सालभर की छुट्टी

549 रुपये वाला प्लान

इस पोस्टपेड प्लान को 549 रुपये प्रति माह पर खरीदा जा सकता है। इस प्लान में 75GB डेटा डेटा-रोलओवर सुविधा के साथ दिया जा रहा है। इसमें रोज 100SMS मिलते हैं। अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। मनोरंजन के लिए Airtel के इस पोस्टपेड प्लान में Amazon Prime Video और Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। news और पढें: T20 World Cup फ्री में देखें JioHotstar पर LIVE, Jio, Airtel और Vi के ये 5 सस्ते प्रीपेड प्लान सबके लिए हैं बेस्ट

699 रुपये वाला प्लान

एयरेटल के इस पोस्टपेड प्लान में फैमिली एड-ऑन की सुविधा दी गई है। यानी यूजर इस प्लान में अपने साथ अपने परिवार के किसी एक सदस्य को जोड़ सकते हैं। इसमें दोनों कनेक्शन को 75GB डेटा डेटा-रोलओवर के साथ मिलेगा। इसमें असीमित कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा, पैक में 100SMS भी दिए जा रहे हैं।

अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो एयरटेल के इस पोस्टपेड प्लान में विंक म्यूजिक का एक्सेस फ्री में दिया जा रहा है। इसमें अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री में मिल रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कहां मिलेंगे दोनों प्लान

आर्टिकल में ऊपर बताए गए दोनों पोस्टपेड प्लान एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर मौजूद हैं। इन दोनों प्लेटफॉर्म से पोस्टपेड प्लान को परचेज किया जा सकता है। इसके अलावा, आप ऑफिशियल स्टोर पर जाकर भी पोस्टपेड प्लान को खरीद सकते हैं।