Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 01, 2025, 09:38 AM (IST)
Airtel ने अपने यूजर्स के लिए एक बार फिर से 399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को लॉन्च कर दिया है। इस पैक में फ्री कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 2GB से ज्यादा डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि यह वही प्रीपेड प्लान है, जिसे जुलाई 2024 टैरिफ की बढ़ोतरी से पहले बाजार में उतारा गया था। हालांकि, अब इस प्लान को कंपनी का ARPU बढ़ाने के लिए दोबारा लाया गया है। चलिए जानते हैं इस नए प्लान से जुड़ी पूरी डिटेल यहां… और पढें: Jio Vs Airtel Vs Vi: रिचार्ज करने से पहले जानें किसका 199 रुपये वाला प्लान है दमदार, किसमें मिल रहे ज्यादा फायदे
एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान एंटरटेनमेंट सेक्शन में मौजूद है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2.5GB हाई-स्पीड 5G डेटा दिया जा रहा है। इस पैक में 100SMS भी रोजाना मिल रहे हैं। इसके साथ मुफ्त में वॉइस कॉलिंग भी दी जा रही है। और पढें: Airtel Vs Vi: 979 रुपये वाला किसका प्लान है परफेक्ट, किसमें मिल रहे ज्यादा बेनेफिट, जानिए यहां
इस रिचार्ज पैक में मनोरंजन के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप में जाकर रिचार्ज कराया जा सकता है। और पढें: Jio के इन प्लान से बढ़ी Airtel की टेंशन, 400 से कम में मिलेंगे जबरदस्त बेनेफिट्स
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने जुलाई के मध्य में 379 रुपये वाले प्लान की कीमत में कटौती की थी। इस अपडेशन के बाद यह रिचार्ज प्लान 349 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत में 30 रुपये का अंतर आया है।
इस रिचार्ज पैक में मिलने वाली सेवाओं की बात करें, तो इसमें 100SMS रोजाना दिए जा रहे हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इसके अलावा, पैक में रोज 2GB डेटा दिया जा रहा है। इसकी समय सीमा 28 दिन की है। इसे भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिचार्ज किया जा सकता है।