Written By Manisha
Written By Manisha
Edited By: Manisha| Published By: Manisha| Published: Jun 25, 2026, 04:11 PM (IST)
देश-दुनिया में स्मार्टफोन चोरी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। एक तरह स्मार्टफोन निर्माता कंपनिया इन दिनों महंगे-महंगे स्मार्टफोन लेकर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हीं फोन को चोरी करके चोर मालामाल हो रहे हैं।
हालांकि, स्मार्टफोन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए UK की दो टेलीकॉम कंपनियों ने कमाल की रास्ता ढूंढ निकाला है। दोनों ही कंपनियां एक शानदार टेक्नोलॉजी लेकर आई हैं, जो 1 क्लिक में चोरी हुए फोन को बेकार डिब्बे में बदल देगी।
इस टेक्नोलॉजी को Kill Switch नाम के साथ लाया गया है। इसके एक्टिवेट होते ही फोन महज एक डिब्बा बनकर रह जाता है और उसकी रीसेल वैल्यू जीरो हो जाती है। ऐसे में चोरों का चोरी करना भी बेकार हो जाएगा।
दरअसल, इस टेक्नोलॉजी को Virgin Media O2 और VodafoneThree दोनों कंपनियों ने मिलकर पेश किया है।
इस टेक्नोलॉजी के जरिए आप दूर से भी रिमोटली स्मार्टफोन को पूरी तरह से बेकार बना सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये टेक्नोलॉजी फिलहाल उन स्मार्टफोन्स में है, जो ग्राहकों को बेचे नहीं गए हैं। ऐसे में जब भी वो ऑन होंगे, उन्हें रिमोट कमांड के जरिए ब्लॉक कर दिया जाता है।
आसान शब्दों में कहें, तो रिटेल स्टोर्स में मौजूद फोन में यह टेक्नोलॉजी मिलेगी। इस तरह से यह टेक्नोलॉजी रिटेल स्टोर्स में हो रही स्मार्टफोन की चोरी को बंद करने के लिए पेश की गई है।
कहा जा रहा है कि यूके में स्मार्टफोन स्टोर से फोन की चोरी बढ़ती जा रही है। लंदन में पिछले 1 साल में 70,000 से ज्यादा फोन चोरी हुए हैं।
ऐसे में यह नई टेक्नोलॉजी चोरों की कमाई में एक बाधा बनने वाली है। चोरी के बाद फोन फोन नहीं रहता वो सिर्फ एक डिब्बा बनकर रह जाता है, जिसके बाद चोर न उसे यूज कर पाएंगे और न ही आगे बेच सकेंगे।