Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma| Published By: Ajay Verma| Published: Oct 19, 2025, 12:21 PM (IST)
Vivo V60e स्मार्टफोन में 6.77 इंच का FHD+ quad curved AMOLED है। इसका रेजलूशन 2392 × 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स है। इसको HDR10+ का सपोर्ट मिला है। इस पर प्रोटेक्शन के लिए Diamond Shield Glass लगाया गया है।
फास्ट प्रोसेसिंग के लिए Vivo V60e में MediaTek Dimensity 7360 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Mali-G615 MC2 GPU दिया है। इस फोन में 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
वीवो का यह स्मार्टफोन 90W फास्ट चार्जिंग से लैस 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। सुरक्षा के लिए हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है।
Vivo V60e में फोटो क्लिक करने के लिए 200MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलता है। इस फोन के कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। इसमें Aura लाइट भी मिलती है।
सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए वीवो वी60ई में डुअल सिम, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।
Vivo V60e को तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन के 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। इसका 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 31,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, इसके हाई-एंड वेरिएंट को 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Vivo V60e ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है। यह स्मार्टफोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में मिल रहा है। इसके 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत क्रमश: 29,999 रुपये, 31,999 रुपये और 33,999 रुपये है।