Published By: Rohit Kumar| Published: Mar 29, 2023, 10:08 AM (IST)
Phones in April 2023: भारतीय मोबाइल बाजार में कई दमदार हैंडसेट मौजूद हैं, जो अलग-अलग प्राइस सेगमेंट और फीचर्स के साथ आते हैं। अब अगले महीने कई नए स्मार्टफोन भी लॉन्च होने जा रहे हैं, जो बजट सेगमेंट से लेकर मिड सेगमेंट तक मौजूद हैं।
वनप्लस का यह हैंडसेट भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च होगा। Nord CE 3 Lite फोन CE 2 Lite का अपग्रेड मॉडल है। इसकी संभावित कीमत 25 हजरा रुपये तक हो सकती है। इसमें 6.7 इंच का LCD स्क्रीन और 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा। इसमें Snapdragon 695 चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है।
पोको का यह स्मार्टफोन 6 अप्रैल को दस्तक दे सकता है। Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट के साथ आने वाला यह भारत में पहला स्मार्टफोन होगा। इस फोन में 120Hz refresh Rate और AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 67W का चार्जर भी मिलेगा।
आसुस का यह स्मार्टफोन 13 अप्रैल को दस्तक देगा और यह एक ग्लोबल लॉन्चिंग होगी। इस हैंडसेट को पावर देने के लिए Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 16GB Ram, 512GB स्टोरेज देखने को मिलेगी। स्मूद परफोर्मेंस और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए 6000mAh की बैटरी दी जाएगी।
सैमसंग का यह हैंडसेट अप्रैल में दस्तक दे सकता है, लेकिन अभी तक ऑफिशियल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। इस हैंडसेट में एक्सीनोस 1380 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा होगा।