Written By Manisha
Written By Manisha
Edited By: Manisha| Published By: Manisha| Published: Jul 15, 2026, 05:13 PM (IST)
LPG गैस सिलेंडर खत्म हो गया है? तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अब आप घर की ग्रोसरी की तरह गैस सिलेंडर को भी मोबाइल में मौजूद Swiggy Instamart ऐप के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।
जी हां, मात्र 10 मिनट के अंदर आपका गैस सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा। खास बात यह है कि गैस सिलेंडर को ऑनलाइन बुक करने के लिए आपके पास गैस कनेक्शन होना भी जरूरी नहीं है। आप बिना गैसे कनेक्शन के भी गैस को इंस्टामार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं।
Economictimes की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Swiggy Instamart ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इसी साझेदारी के तहत ग्राहकों के लिए यह काम की सर्विस शुरू की जा रही है।
फिलहाल, यह सर्विस बेंगलुरु में ही उपलब्ध है। हालांकि, आने वाले समय में इसे अन्य राज्यों व शहरों में लेकर आया जाएगा।
इस साझेदारी के तहत HPCL ने नया 10 किलोग्राम का नया LPG सिलेंडर लॉन्च किया है, जिसका नाम HP Navya है। इंस्टामार्ट से आप इसी सिलेंडर को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
इस सिलेंडर को खासतौर पर अकेले रहने वाले लोगों या फिर युवाओं को ध्यान में रखकर लाया गया है। इंस्टामार्ट पर आपको 10 किलो और 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर ऑर्डर करने की सुविधा मिलने वाली है।
साल की शुरुआत में ही देशभर में LPG सिलेंडर सप्लाई की किल्लत देखने को मिली थी। हालांकि, अब यह समस्या खत्म होती दिख रही है... लेकिन फिर भी 14 किलो के घरेलु सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवर होने का लंबा इंतजार काफी टेंशन भरा होता है।
अगर आपकी छोटी फैमिली है या फिर आप अकेले रहते हैं, तो HPCL के नए सिलेंडर आपके लिए लाइफ सेवर साबित हो सकते हैं, जिन्हें इंस्टामार्ट से ऑर्डर करके आप 10 मिनट में रिसी कर सकते हैं।