Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma| Published By: Ajay Verma| Published: Apr 11, 2026, 10:41 AM (IST)
OPPO Reno 15 Pro को 200MP वाइड एंगल लेंस के साथ लाया गया है। यह ऑटो-फोकस से लैस है। इसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है।
फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट सेव करने के लिए ओप्पो के इस फ्लैगशिप फोन में 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही, में 12 जीबी रैम मिलती है। यह Proximity, Ambient light और E-compass जैसे सेंसर से लैस है।
OPPO ने इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की FHD+ स्क्रीन दी है। इसका रेजलूशन 2772 × 1272 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और हाई ब्राइटनेस 1800 निट्स है। इस पर सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 लगाया गया है।
वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए OPPO Reno 15 Pro में 50MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इसमें फोटो, वीडियो, पोट्रेट, नाइट, पैनोरामा, टाइम-लैप्स और स्टिकर मिलता है।
यह स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी के साथ आता है। इसे 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग मिली है। इसमें दमदार स्पीकर मिलते हैं। डेटी सुरक्षित रखने के लिए डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंस और फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है।
OPPO Reno 15 Pro में 5जी के साथ-साथ वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इस डिवाइस की हाइट 16.13cm, चौड़ाई 7.65cm और लंबाई 0.77cm है। इसका वजन 205 ग्राम है।
OPPO Reno 15 Pro का 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल 67,999 रुपये में मिल रहा है। इस डिवाइस के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 72,999 रुपये रखा गया है।
इस फोन पर कुल 6800 रुपये का ऑफ मिल रहा है, जिसमें 3578 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 3222 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा, फोन पर 9 महीने के लिए 6800 रुपये की ईएमआई मिल रही है।