Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma| Published By: Ajay Verma| Published: Dec 27, 2025, 11:53 AM (IST)
कंपनी के मुताबिक, OPPO Reno 14 Pro 5G स्मार्टफोन की हाइट 16.33cm और चौड़ाई 7.69cm है। इस डिवाइस की थिकनेस 0.75cm है। इस स्मार्टफोन का वजन 201 ग्राम है। यह Pearl White और Titanium Grey कलर में अवेलेबल है।
OPPO Reno 14 Pro फोन में 6.83 इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन का रेजलूशन 1272 × 2800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 450 PPI है। इस पर Corning Gorilla Glass 7i ग्लास लगा है।
कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Reno 14 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50MP का वाइड एंगल, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। इसके कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर सकते हैं।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO Reno 14 Pro 5G के फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इसमें Photo, Video, Portrait, Night, PANO, Dual-view video, TIME-LAPSE और STICKER जैसे फीचर्स मिलते हैं।
बेहतर वर्किंग के लिए OPPO Reno 14 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ARM G720 जीपीयू दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट में 12 जीबी रैम और 512GB की स्टोरेज दी गई है।
OPPO Reno 14 Pro स्मार्टफोन को 6200mAh की जंबो बैटरी के साथ लाया गया है। इसको 80 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।
OPPO Reno 14 Pro 5G को क्रोमा से खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 52,999 रुपये है। इस दाम में 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल मिलता है। इसके टॉप मॉडल यानी 12GB+512GB स्टोरेज की प्राइस 60,999 रुपये रखा गया है।
HDFC बैंक की तरफ से OPPO Reno 14 Pro पर सीधा 5000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर क्रेडिट कार्ड यूज करने पर मिलेगा। इसके अलावा, फोन को 2589 रुपये की EMI पर भी खरीदा जा सकता है।