Written By Manisha
Written By Manisha
Edited By: Manisha| Published By: Manisha| Published: Mar 02, 2026, 03:01 PM (IST)
Oppo K13x 5G के फीचर्स से शुरुआत करें, तो इस फोन में कंपनी ने 1000 Nits ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का साइज 6.7 इंच का है, जो कि HD+ डिस्प्ले है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1604 x 720 पिक्सल है। वहीं, ब्राइटनेस 120Hz का है।
Oppo K13x 5G फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही फोन Android 15 बेस्ड Color OS 15 के साथ आता है, जिसके साथ कई लेटेस्ट अपडेट मिलेंगे।
Oppo K13x 5G फोन में 3 वेरिएंट्स मौजूद है, जिसमें बेस 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और टॉप 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट्स शामिल है।
Oppo K13x 5G में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है।
Oppo K13x 5G में सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OPPO K3x 5G फोन कंपनी ने 6000mAh की जबरदस्त बैटरी दी है। इसके साथ आपको 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
Oppo K13x 5G फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत Amazon पर 18,999 रुपये है। हालांकि, अभी इस फोन को आप सस्ते में खरीद सकते हैं।
Oppo K13x 5G के डिस्काउंट ऑफर की बात करें, तो अभी इस फोन को अमेजन से आप सिर्फ 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 1500 रुपये का ऑफ मिल रहा है। इस फोन पर अभी 527 रुपये की शुरूआती ईएमआई पर खरीद सकते हैं।