Written By Manisha
Written By Manisha
Edited By: Manisha| Published By: Manisha| Published: Apr 08, 2026, 01:13 PM (IST)
Oppo F31 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, डिस्प्ले में 600 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इतना ही डिस्प्ले में AGC DT-Star D+ प्रोटेक्शन मिलता है।
Oppo F31 5G फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही फोन Android 15 बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है।
Oppo F31 5G फोन को कंपनी ने 2 वेरिएंट्स में पेश किया है। इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल है।
Oppo F31 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।
Oppo F31 5G फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo F31 5G फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
Oppo F31 5G फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत Amazon पर 27,999 रुपये लिस्ट है, लेकिन इसे आप अभी महज 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर बैंक कार्ड के जरिए भी डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद आप फोन पर और भी ज्यादा सुनहरी डील पा सकेंगे।
Oppo F31 5G के डिस्काउंट ऑफर की बात करें, तो बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 2700 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। साथ ही इसे आप 949 रुपये की शुरुआती ईएमआई में भी घर ला सकते हैं।