Written By Manisha
Written By Manisha
Edited By: Manisha| Published By: Manisha| Published: Jun 26, 2026, 07:22 PM (IST)
Vivo X Fold 6 फोन में कंपनी ने 8.02 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले है। इस डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, इसका रेजलूशन 2,504 x 2,312 पिक्सल है। फोल्ड होने पर डिस्प्ले का साइज 6.51 इंच का है।
Vivo X Fold 6 फोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP58+IP59 रेटिंग दी गई है।
Vivo X Fold 6 को कंपनी ने 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल्स मिलते हैं। इसका टॉप मॉडल 16GB RAM + 1TB स्टोरेज है।
Vivo X Fold 6 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ OIS सपोर्ट दिया गया है। वहीं, 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटों सेंसर मौजूद है।
Vivo X Fold 6 में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo X Fold 6 में कंपनी ने 7000mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन में 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Vivo X Fold 6 फोन को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। वहां फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी ने CNY 7,999 (लगभग 1,11,000 रुपये) की कीमत में पेश किया है।
Vivo X Fold 6 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म नहीं हुई है। हालांकि, आने वाले दिनों में कंपनी फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा सकती है।