Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma| Published By: Ajay Verma| Published: Mar 20, 2026, 04:20 PM (IST)
Vivo X200 Pro स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन को Black, Titanium और Blue कलर में उपलब्ध कराया गया है।
वीवो एक्स200 प्रो 5जी में सीमलेस फंक्शनिंग के लिए MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दी गई है। इसकी क्लॉक स्पीड 1 × 3.626 GHz + 3 × 3.3 GHz + 4 × 2.4 GHz है। इसमें 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
Vivo X200 Pro में 6000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। इसको 90 वॉट फ्लैश चार्ज और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है।
वीवो एक्स 200 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का मेन और 50MP के दो अन्य लेंस दिए गए हैं। इसके जरिए 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।
इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32MP का फ्रंट कैमरा है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इससे शानदार सेल्फी क्लिक की जा सकती है। इसके माध्यम से आप वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं।
Vivo X200 Pro 5G में Accelerometer, Ambient Light, E-compass और Motor जैसे सेंसर दिए गए हैं। इनके साथ फोन में सिम कार्ड स्लॉट, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी मिलता है।
Vivo X200 Pro फोन Flipkart पर लिस्ट है। यह डिवाइस केवल 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में अवेलेबल है। इसकी कीमत 94,999 रुपये है।
इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर 13000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस छूट में 4000 रुपये का कैशबैक और 9000 रुपये का डिस्काउंट शामिल है। इस पर 9,556 रुपये की EMI दी जा रही है।