Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 24, 2025, 01:06 PM (IST)
YouTube
YouTube ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर ‘Shorts Timer’ पेश किया है। इस फीचर का मकसद है कि लोग Shorts को देखते समय अपने समय का सही यूज कर सकें और अनजाने में घंटों तक वीडियो स्क्रॉल करने की आदत से बचें। अब यूजर अपने डेली Shorts देखने का समय तय कर सकते हैं। जैसे ही तय समय पूरा होगा, ऐप वीडियो स्ट्रीमिंग को रोक देगा और एक नोटिफिकेशन दिखाएगा कि आपका दिन का वीडियो समय समाप्त हो गया है। और पढें: Instagram और Facebook पर बच्चे क्या देखते हैं, अब जान पाएंगे माता-पिता, Meta ने इस टूल्स को किया और ज्यादा एडवांस
इस फीचर के पीछे मुख्य उद्देश्य है ‘डूमस्क्रॉलिंग’ की समस्या को कम करना। डूमस्क्रॉलिंग वह आदत है जिसमें लोग बिना सोचे-समझे लगातार छोटे वीडियो देखते रहते हैं और समय का ध्यान नहीं रखते। YouTube के मुताबिक Shorts Timer यूजर्स को उनकी स्क्रीन आदतों के प्रति जागरूक बनाने और डिजिटल वेलबीइंग को बढ़ावा देने में मदद करेगा। पहले YouTube में ‘Take a Break’ और Bedtime Reminder जैसे फीचर थे, लेकिन लोग उन्हें आसानी से अनदेखा कर देते थे। अब Shorts Timer के साथ वीडियो खुद रुक सकता है, जिससे लोग अपना समय बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकेंगे। और पढें: Netflix ने लॉन्च किया बच्चों के लिए नया Playground App, अब गेम्स और लर्निंग सब कुछ एक साथ
YouTube ने कहा है कि यह नया फीचर उनकी डिजिटल वेलबीइंग योजना का हिस्सा है। इसका मतलब है कि कंपनी चाहती है लोग मोबाइल और वीडियो देखने में संतुलन बनाए रखें। आजकल हर जगह लोग बहुत ज्यादा स्क्रीन देखते हैं, जिससे थकान और समय की बर्बादी होती है। इसी को रोकने के लिए YouTube ने Shorts Timer फीचर बनाया है। इसके जरिए यूजर अपने वीडियो देखने का समय तय कर सकते हैं, ताकि वे जरूरत से ज्यादा शॉर्ट्स न देखें और अपना समय समझदारी से इस्तेमाल कर सकें। और पढें: Doomscrolling & Dopamine Explainer: कैसे सोशल मीडिया स्क्रॉल करने की आदत धीरे-धीरे खराब कर रही है आपकी हेल्थ
अभी यह फीचर सिर्फ व्यक्तिगत यूजर्स के लिए है और इसका पैरेंटल कंट्रोल से कोई संबंध नहीं है, लेकिन YouTube ने कहा है कि साल के अंत तक यह फीचर माता-पिता के लिए भी आएगा। इसके जरिए माता-पिता अपने बच्चों के Shorts देखने का समय तय कर पाएंगे। बच्चों वाले वर्जन में एक टाइमर होगा, जो समय खत्म होने पर वीडियो को रोक देगा। फिलहाल जो लोग अपना स्क्रीन टाइम खुद नियंत्रित करना चाहते हैं, उनके लिए YouTube की ‘Take a Break’ सुविधा Settings > General में मिल जाती है।