comscore

Valentine's Day पर Google ने बनाया शानदार डूडल, क्विज खेलकर जानें अपना बेस्ट बॉन्ड

Valentine's Day 2024: Google ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर शानदार डूडल बनाया है। इसमें Chemistry Cupid नाम का क्विज है, जिससे आप अपने केमिकल बॉन्ड के बारे में जान सकते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Feb 14, 2024, 09:34 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • आज पूरी दुनिया में Valentine's Day मनाया जा रहा है।
  • Google ने इस मौके पर खास डूडल बनाया है।
  • इसके जरिए आप अपने केमिकल बॉन्ड के बारे में जान सकते हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Valentine’s Day 2024: आज यानी 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन को खास बनाने के लिए सभी अपने पार्टनर को तरह-तरह के गिफ्ट देते हैं और साथ में समय बिताते हैं। इस अवसर पर दिग्गज टेक जाइंट गूगल (Google) ने भी खास डूडल बनाया है। इसमें साइंस बेस्ड क्विज और बॉन्ड मेकिंग गेम को जोड़ा गया है, जिसका नाम ‘Chemistry Cupid’ है। इसको गूगल डूडल (Google Doodle) पर क्लिक करके खेला जा सकता है। news और पढें: Valentine's Day पर Google ने बनाया स्पेशल Doodle, दुनिया को दिया प्यार का संदेश

Valentine’s Day Google Doodle

गूगल के नए वैलेंटाइन डूडल पर क्लिक करने पर क्विज ओपन होगा। यहां से आप अपने केमिकल कंपाउंड के बारे में जान सकेंगे। इसके अलावा खुद का केमिकल कंपाउंड चुनकर आप यह भी जान पाएंगे कि किस केमिकल के साथ आपका बॉन्ड अच्छा होगा। news और पढें: New Year 2026: Google ने नए साल की खुशी में बनाया स्पेशल रंग-बिरंगा डूडल

news और पढें: Google 27th Birthday: गूगल आज मना रहा 27वां जन्मदिन, खास अवसर पर बनाया Nostalgic डूडल

कैसे क्विज खेलें ?

1. आज के गूगल डूडल पर क्लिक करें।
2. Chemistry Cupid क्विज ओपन होगा।
4. स्टार्ट क्विज पर क्लिक करें।
5. यहां आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे।
5. इसके बाद आपको आपका केमिकल पता चल जाएगा।
6. इतना करने के बाद स्टार्ट बॉन्डिंग पर टैप करके आप जान सकेंगे कि किस केमिकल के साथ आपकी अच्छी बॉन्डिंग होगी।

वैलेंटाइन डे की हिस्ट्री

आज यानी 14 फरवरी के दिन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने संत वेलेंटाइन को फांसी देने का आदेश दिया था। आपको बता दें कि संत वैलेंटाइन एक पादरी थे। उन्होंने इसाई जोड़ों की शादी कराने में बहुत मदद की थी। जेल में रहने के दौरान उन्होंने एक अंधी लड़की की देखभाल की और उसकी काफी मदद भी की। उन्हीं की याद में पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इससे पहले गूगल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गूगल डूडल बनाया था। इसमें परेड के इतिहास को दिखाया गया था। इस डूडल में परेड को अलग-अलग स्क्रीन पर दर्शाया गया था, जिसमें पहली ब्लैक एंड व्हाइट, दूसरी कलर टीवी और तीसरी मोबाइल पर दिखाई गई।