comscore

Flipkart से ऑर्डर किया iPhone, डिलिवरी के बाद खोला डब्बा तो खुली की खुली रह गईं आंखें

Flipkart एक E-Commarce है और इसपर स्मार्टफोन खरीदने काफी पसंद किया जाता है और कई मोबाइल ब्रांड तो सिर्फ ऑनलाइन ही मोबाइल सेल करते हैं। लेकिन ऑनलाइन खरीददारी के दौरान होने वाली फ्रॉड की घटनाएं भी काफी आम हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही एक ऐसे मामले के बारे में।

Published By: Rohit Kumar | Published: Mar 24, 2023, 09:18 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • iPhone ऑर्डर करने के बाद घर पहुंचा साबुन।
  • कोर्ट पहुंचा मामला और फ्लिपकार्ट पर लगा जुर्माना।
  • 48999 रुपये में खरीदा था फ्लिककार्ट से iPhone 11।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Flipkart और अन्य ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म से स्मार्टफोन खरीदने के बाद घर पर साबुन का डिलिवर होना, इस तरह की कई घटनाओं के बारे में हाल ही में पढ़ चुके हैं। ऐसा ही एक लेटेस्ट मामला कर्नाटक के कोप्पल जिले से सामने आया है, वहां एक छात्रा ने करीब 48 हजार रुपये की कीमत वाला iPhone 11 बुक किया और जब उसकी डिलिवरी हुई तो उसकी आंखे खुली की खुली रह गई। news और पढें: Vivo T5x 5G की पहली सेल आज, बंपर डिस्काउंट के साथ मिलेगा तगड़ा एक्सचेंज ऑफर

दरअसल, हर्षा ने फ्लिपकार्ट से 48,999 रुपये वाला iPhone 11 खरीदा और जब कुछ दिन बाद उनके घर डिलिवरी हुई तो उस बॉक्स में एक कीपैड फोन और 140 ग्राम का निरमा डिटर्जेंट साबुन निकला है। इसके बाद कस्टमर ने कंपनी के कस्टमर केयर पर संपर्क किया तो उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनका रिफंड कुछ ही दिनों में कर दिया जाएगा। news और पढें: POCO X8 Pro और X8 Pro Max की Flipkart पर आज से सेल होगी शुरू, जानिए कीमत और ऑफर्स

कोर्ट पहुंचा मामला

कुछ दिनों तक कंपनी की तरफ से समस्या को सुलझाया नहीं गया और हर्षा इस मामले को कोर्ट लेकर गई और अपनी रकम को वापस मांगा। हर्षा ने बीते साल जुलाई में मामला कोर्ट में दाखिल किया था। इसमें Flipkart के मैनेजिंग डायरेक्टर और Sane रिटेल के मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया, जो एक थर्ड पार्टी सेलर हैं। news और पढें: Oppo K14 5G हुआ 1000 रुपये सस्ता, 7000mAh बैटरी सिंगल चार्ज पर चलेगी लंबा

फ्लिपकार्ट ने कोर्ट में अपना पक्षा रखा और कहा कि वह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो ग्राहकों और विक्रेताओं को उत्पादों के आदान-प्रदान में करता है। यह ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट की गलती नहीं है, मगर कोर्ट ने फ्लिपकार्ट से साथ अपनी असहमती दर्ज की।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कोर्ट ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सामान बेचने वाली कंपनी से इस तरह के रवैये की उम्मीद नहीं की जा सकती है। ये मामला अनुचित व्यापार, व्यवहार और सेवा में कमी के अंतर्गत आता है। इसके साथ ही 17 मार्च को अदालत ने फ्लिपकार्ट को 74,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसमें 48999 रुपये आईफोन की कीमत है, 10 हजार रुपये सेवा में कमी और अनुचित व्यपार के लिए और 15000 रुपये मानसिक पीड़ा और मुकदमेबाजी की लागत है।