Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 15, 2025, 04:30 PM (IST)
Snapdragon 8 Elite Gen 5
और पढें: Vivo X300 Ultra और X300 FE की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, इस तारीख को भारत में आएंगे ये फोन
Qualcomm ने अपने आने वाले फ्लैगशिप मोबाइल चिपसेट के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने बताया है कि अगली पीढ़ी का प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 नाम से लॉन्च होगा। यह प्रोसेसर पिछले साल के Snapdragon 8 Elite SoC को रिप्लेस करेगा। Qualcomm हर साल अपना फ्लैगशिप प्रोसेसर खास इवेंट Snapdragon Summit में लॉन्च करता है। इस साल का यह बड़ा इवेंट 23 सितंबर 2025 से 25 सितंबर 2025 तक आयोजित होगा, उम्मीद है कि कंपनी 24 सितंबर को अपने नए प्रोसेसर के साथ बाकी प्रोडक्ट्स भी पेश करेगी। और पढें: Vivo Pad 6 Pro हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ
Qualcomm ने पिछले साल अपने प्रोसेसर के नाम बदलने का तरीका बदल दिया था। पहले कंपनी Snapdragon 8 Gen 1, Gen 2, Gen 3 जैसे नाम इस्तेमाल करती थी, लेकिन अक्टूबर 2024 में पहली बार कंपनी ने Elite नाम का इस्तेमाल किया और Snapdragon 8 Elite लॉन्च किया। अब Qualcomm ने साफ कर दिया है कि आगे से फ्लैगशिप चिपसेट्स में Elite नाम ही रहेगा। यह नाम न सिर्फ प्रोसेसर की ताकत और परफॉर्मेंस बताता है, बल्कि इसके लॉन्च के समय की पहचान भी कराता है। नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 इन्हीं पुराने मॉडल्स की अगली पीढ़ी होगा। और पढें: Xiaomi 17 Series की हुई सेल हुई लाइव, जानिए कीमत, फीचर्स और कहां से खरीदें?
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रोसेसर TSMC की 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी (N3P) पर बनाया जाएगा। इसमें Qualcomm का खुद का Oryon CPU आर्किटेक्चर इस्तेमाल होगा, जो पहले से कहीं ज्यादा तेज और पावर-इफिशिएंट माना जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें ARM की Scalable Matrix Extensions (SME) टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलेगा। SME की मदद से यह प्रोसेसर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) जैसे एडवांस्ड टास्क को और तेजी से पूरा कर सकेगा। बताया जा रहा है कि इसमें सिंगल और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस 20 प्रतिशत तक बेहतर होगी। इसका सीधा मतलब है कि गेमिंग, कैमरा प्रोसेसिंग और मल्टीटास्किंग अनुभव पहले से कहीं ज्यादा स्मूथ और पावरफुल होगा।
Qualcomm ने बता दिया है कि Snapdragon Summit 2025 का आयोजन 23 से 25 सितंबर तक होगा। इस इवेंट के दूसरे दिन यानी 24 सितंबर 2025 को कंपनी नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 पेश कर सकती है। यह लॉन्च स्मार्टफोन दुनिया के लिए बहुत खास होगा, क्योंकि हर साल बड़े Android फ्लैगशिप फोन इन्हीं प्रोसेसर पर चलते हैं। माना जा रहा है कि इस नए चिपसेट को सबसे पहले Samsung, Xiaomi, OnePlus और iQOO जैसे ब्रांड अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स में लगाएंगे, आसान शब्दों में कहें तो Snapdragon 8 Elite Gen 5 मोबाइल टेक्नोलॉजी को और आगे ले जाएगा और यूजर्स को ज्यादा स्पीड, परफॉर्मेंस और AI फीचर्स देगा।