Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 24, 2025, 08:50 AM (IST)
Samsung Galaxy Unpacked July 2025: कोरियन टेक जाइंट सैमसंग ने अपने मेगा इवेंट गैलेक्सी अनपैक्ड जुलाई 2025 का ऐलान कर दिया है। इस खास इवेंट में पिछले कई महीनों से चर्चा में बने Samsung Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ Samsung Galaxy Watch 8 से भी पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने साल की शुरुआत में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित कर Samsung Galaxy S25 सीरीज को ग्लोबली पेश किया था। और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ 10,000 रुपये सस्ता, मिस न करें डील
सैमसंग के मुताबिक, Samsung Galaxy Unpacked July 2025 इवेंट न्यूयॉर्क में 9 जुलाई 2025 को आयोजित होगा। इस खास इवेंट की लाइव स्ट्रीम भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी और इसे कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर देखा जा सकेगा। और पढें: Samsung One UI 8.5 Beta अपडेट में यूजर्स को मिला बड़ा सरप्राइज, Bixby हुआ सुपर स्मार्ट
हाल ही में आई लीक्स में कहा जा रहा है कि सैमसंग के अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold7 और Galaxy Z Flip7 को लॉन्च किया जा सकता है। फोल्ड7 में 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि मन स्क्रीन 8.2 इंच की होने की उम्मीद है। पावर के लिए दोनों स्मार्टफोन में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
गैलेक्सी जेड फ्लिप7 और फोल्ड7 के अलावा Galaxy Z Fold Ultra को भी पेश करने की संभावना है। फिलहाल, इस अपकमिंग डिवाइस से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।
इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 के अलावा इवेंट में Samsung Galaxy Watch 8 के साथ-साथ Watch 8 Classic और Watch Ultra 2025 को भी उतारा जा सकता है। इन तीनों स्मार्टवॉच में AI से लैस फीचर्स मिल सकते हैं। इनकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में रखी जा सकती है।