Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Aug 07, 2025, 06:10 PM (IST)
Samsung Galaxy Book5 Pro लैपटॉप नई 16 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हो गया है। इससे पहले कंपनी ने इस लैपटॉप को 14 इंच डिस्प्ले वेरिएंट में पेश किय था। बड़े डिस्प्ले के अलावा, इस लैपटॉप के सभी फीचर 14 इंच मॉडल के समान ही है। इस लैपटॉप में Copilot + सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, यह लैपटॉप Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 32GB RAM व 1TB स्टोरेज मिलती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए लैपटॉप में 2MP वेबकैम दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें क्वाड स्पीकर्स और डुअल माइक्रोफोन मिलते हैं। यहां जानें लैपटॉप की कीमत और खूबियां। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम
कंपनी ने Samsung Galaxy Book5 Pro 16 को दो वेरिएंट्स में पेश किया है। 16GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत 1,44,990 रुपये है। वहीं, 32GB RAM + 1TB की स्टोरेज 1,76,990 रुपये है। और पढें: आपके बेहोश होने से 5 मिनट पहले अलर्ट देगी Samsung Galaxy Watch, नई रिसर्च में हुआ खुलासा
-16 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और पढें: 15000 से कम में मिलने वाली 5 बेस्ट Washing Machines, चमका देंगी आपके कपड़े
-Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर
-32GB तक की RAM व 1TB स्टोरेज
-Windows 11 Home
-76.1Wh बैटरी
फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy Book5 Pro में 16 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, इसमें 500 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने इसमें Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ Intel AI NPU सपोर्ट मिलता है। इसमें आपरो 32GB तक की RAM व 1TB स्टोरेज मिलती है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए लैपटॉप में 2MP वेबकैम मिलता है। इसके साथ डुअल माइक्रोफोन और क्वाड स्पीकर्स Dolby Atmos सपोर्ट के साथ दिए गए हैं। यह लैपटॉप Windows 11 Home पर काम करता है।
लैपटॉप में 76.1Wh बैटरी दी गई है, जिसके साथ 65W चार्जिंग मिलती है। सिंगल चार्ज पर यह लैपटॉप 25 घंटे तक चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 थंडरबोल्ड 4, 1 USB-A, HDMI 2.1, MicroSD slot और हेडफोन माइक व जैस मिलता है। लैपटॉप का डायमेंशन 355.4 × 250.4 × 12.5 mm और भार 1.56 Kg है।