Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Aug 22, 2024, 06:25 PM (IST)
Redmi Watch 5 Active की इंडिया लॉन्च डेट कंपनी ने आज कंफर्म कर दी है। यह Redmi Watch 3 Active का अपग्रेड वर्जन होगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिसके जरिए वॉच के कई फीचर्स ऑफिशियल हो चुके हैं। यह वॉच सिंगल चर्ज पर 18 दिन तक की यूसेज देगी। इसके अलावा, यह वॉच Xiaomi HyperOS पर काम करेगी। इसमें बिल्ट-इन Alexa सपोर्ट मौजूद होगा। आप अपनी वॉइस कमांड पर वॉच से काम करा सकते हैं। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: Xiaomi 17T की लॉन्च टाइमलाइन लीक, जानें कब हो सकती है भारत में एंट्री
कंपनी ने Redmi India के अपने ऑफिशियल x (Twitter) हैंडल के जरिए Redmi Watch 5 Active स्मार्टवॉच की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह वॉच भारत में 27 अगस्त को लॉन्च की जाएगी। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। इस माइक्रोसाइट के जरिए वॉच के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। और पढें: Smartphones launching in India: Nothing Phone (4a) से लेकर Xiaomi 17 सीरीज तक, मार्च में भारत आ रहे ये फोन
Introducing the all-new #RedmiWatch5Active. With Clear+ Calling and 18-day battery life, it won’t ghost you. 😄
और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Keep talking, #RedmiWatch5Active has got the time! Calling you on 27th August.
Know more: https://t.co/WERShyjAp8 pic.twitter.com/nTp36Rwomp
— Redmi India (@RedmiIndia) August 22, 2024
माइक्रोसाइट के जरिए वॉच की लॉन्च डेट, फीचर्स के साथ-साथ डिजाइन की जानकारी भी सामने आ चुकी है। इस वॉच में वर्गाकार डिजाइन का डायल देखा जा सकता है। वॉच के दाएं किनारे पर फिजिकल बटन को जगह दी गई है। साथ ही वॉच ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में दस्तक देगी।
फीतर्स की बात करें, तो इस वॉच में 2 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, वॉच में ब्लूटथ कॉलिंग सपोर्ट मौजूद होगा। यह वॉच 140 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ पेश की जाएगी। इसके अलावा, वॉच सिंगल चार्ज पर 18 दिन तक चलेगी। इसके अलावा, जैसे कि हमने बताया यह वॉत Xiaomi HyperOS पर काम करेगी। इसमें बिल्ट-इन Alexa का सपोर्ट भी मौजूद होगा। उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी इस स्मार्टवॉच को 5000 रुपये से कम की कीमत में पेश करेगी।