Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 22, 2025, 03:46 PM (IST)
REDMI Pad 2 Pro 5G की लॉन्च डेट फाइनली कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का नेक्स्ट जनरेशन टैबलेट होने वाला है, जिसकी लॉन्चिंग को हाल ही में कंफर्म किया गया था। अब डेट भी रिवील हो गई है। कंपनी ने टैब के कई फीचर्स लॉन्च से पहले रिवील कर दिए हैं। यह टैब 12.1 इंच बड़ी स्क्रीन के साथ दस्तक देने वाला है। इसके अलावा, टैब में 12,000mAh की तगड़ी बैटरी मिलने वाली है। आपको बता दें, भारत से पहले कंपनी इस टैब को ग्लोबल मार्केट में भी पेश कर चुकी है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Amazon Great Summer Sale 2026: REDMI, iQOO और OnePlus के फोन पर तगड़ा डिस्काउंट, कम कीमत में लाएं घर
Redmi India ने फाइनली REDMI Pad 2 Pro 5G की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए टैब की लॉन्च डेट रिवील की। यह टैब 6 जनवरी 2026 को भारत में दस्तक देगा। इसी दिन कंपनी मार्केट में Redmi Note 15 सीरीज को लेकर आने वाली है। टैब को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट रिवील कर दी गई है। इस टैब की सेल Amazon पर उपलब्ध होगी। जैसे कि हमने बताया यह टैब 12.1 इंच स्क्रीन के साथ दस्तक देगा। साथ ही टैब में 12000mAh बैटरी मिलेगी। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम
Outdated ends here. Pro begins now.
Introducing REDMI Pad 2 Pro 5G, power, productivity, and portability in one bold move.और पढें: Xiaomi फैन्स को झटका! अचानक Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro फोन हुए महंगे, इतनी बढ़ी 200MP कैमरा फोन्स की कीमतें
Everything Pro On The Go, launching on 6th January 2026.
Get notified: https://t.co/HrHRjyiqNf pic.twitter.com/M5hM9weslJ
— Redmi India (@RedmiIndia) December 22, 2025
-12.1 इंच का डिस्प्ले
-Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर
-12MP का रियर कैमरा
-8MP का फ्रंट कैमरा
-क्वाड स्पीकर्स
-6GB RAM/8GB RAM
-128GB/256GB
-12000mAh जंबो बैटरी
-33W फास्ट चार्जिंग
-Graphite Gray, Silver और Lavender Purple कलर ऑप्शन
जैसे कि हमने बताया REDMI Pad 2 Pro 5G टैब ग्लोबल मार्केट में भी दस्तक दे चुका है। ग्लोबल वेरिएंट के फीचर्स की बात करें, तो टैब में 12.1 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, टैब Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है।
फोटोग्राफी के लिए टैब में 12MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। ऑडियो के लिए कंपनी ने फोन में क्वाड स्पीकर्स दिए हैं। साथ ही टैब की बैटरी 12000mAh की है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग मौजूद है। इस टैब में 6GB RAM/8GB RAM के ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, स्टोरेज में 128GB/256GB के ऑप्शन मौजूद हैं। टैब की स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। ग्लोबली कंपनी ने इस टैब को Graphite Gray, Silver और Lavender Purple कलर ऑप्शन में पेश किया है। देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय मॉडल भी इन्हीं फीचर्स के साथ दस्तक देगा या नहीं।