comscore

OPPO Reno 8T की कीमत और सेल डेट हुई लीक, दमदार फीचर के साथ दे सकता है दस्तक

ऑफिशियल लॉन्च से पहले OPPO Reno 8T की इंडिया प्राइसिंग और सेल डेट लीक हो गई है। रिपोर्ट की मानें, तो स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 30 हजार से कम होने की उम्मीद है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 28, 2023, 12:23 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Reno 8T 5G कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन होगा।
  • फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  • ओप्पो हैंडसेट को अगले महीने भारतीय बाजार में पेश कर सकता है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

OPPO Reno 8T स्मार्टफोन सीरीज अगले महीने कई मार्केट्स में लॉन्च होने वाली है। लेकिन ऑफिशियल लॉन्चिंग से ठीक पहले अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज की नई लीक सामने आई है, जिससे फोन की कीमत व सेल डेट की जानकारी मिली है। बता दें कि इससे पहले भी कई रिपोर्ट्स लीक हुई थी, जिनसे सीरीज में आने वाले डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स का पता चला था। news और पढें: 50MP सेल्फी कैमरा वाले OPPO Reno 15C को खरीदने का सही टाइम, Flipkart और Vijay Sales पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

भारत में कितनी होगी कीमत

माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, टिप्सटर अभिषेक यादव का कहना है कि OPPO Reno 8T कंपनी का फ्लैगशिप डिवाइस होगा। इसे भारतीय बाजार में सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा और इसकी कीमत 29,990 रुपये रखी जाएगी। वहीं, डिवाइस की बिक्री 7 फरवरी से शुरू होगी। news और पढें: सीधे 17,000 रुपये सस्ता हुआ Oppo Find X9 Ultra, 200MP कैमरा वाले फोन पर Amazon-Flipkart की धाकड़ डील

इस जानकारी के आधार पर कयास लगाएं जा रहे हैं कि रेनो 8टी को 7 फरवरी से पहले लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस हैंडसेट की इंडिया लॉन्च टाइमलाइन और कीमत को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।

फोन के फीचर

पिछली लीक्स की मानें, तो Reno 8T 5G स्मार्टफोन के डिस्प्ले में पंच-होल कटआउट होगा। इसका साइज 6.7 इंच होगा। बेहतर फंक्शनिंग के लिए डिवाइस में Snapdragon 695 चिपसेट दी जा सकती है।

फोन के रियर पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का माइक्रो लेंस मौजूद होगा, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी और अन्य स्पेक्स

यह डिवाइस 4800mAh की तगड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, जिसे 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसमें चार्जिंग के लिए USB टाईप-सी पोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक के साथ कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm ऑडियो जैक, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ जैसे फीचर मिल सकते हैं।

हाल ही में लॉन्च हुआ यह डिवाइस

ओप्पो ने इस साल की शुरुआत में Oppo A56s 5G को ग्लोबल मार्केट में उतारा था। यह स्मार्टफोन 6.56 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रेजलूशन 720 x 1612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में MediaTek Dimensity 810 चिपसेट और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

वहीं, यह डिवाइस डुअल कैमरा सेटअप और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,000mAh बैटरी से लैस है। इसकी शुरुआती कीमत 1099 चीनी युआन करीब 13,222 रुपये रखी गई है।