Written By Ashutosh Ojha
Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 05, 2026, 08:58 AM (IST)
ChatGPT
OpenAI ने अपने फेमस AI चैटबॉट ChatGPT के लिए नया अपडेट जारी किया है। कंपनी ने बताया कि अब ChatGPT में इस्तेमाल होने वाला मॉडल GPT-5.3 Instant पहले से ज्यादा स्मार्ट और सटीक जवाब देगा। पिछले कुछ समय से कई यूजर्स शिकायत कर रहे थे कि चैटबॉट के जवाब कभी-कभी बहुत क्रिंज लगते हैं या फिर ऐसे लगते हैं जैसे कोई काउंसलिंग सेशन चल रहा हो। इसी फीडबैक को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस नए अपडेट को रोल आउट किया है। OpenAI का कहना है कि इस अपडेट के बाद यूजर्स को ज्यादा नेचुरल, साफ और सीधे जवाब मिलेंगे। और पढें: सरकार ने OpenAI और Anthropic के AI मॉडल्स को मंत्रालयों में इस्तेमाल करने पर लगाई रोक, जानिए क्या है वजह
OpenAI ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि नए अपडेट का मुख्य मकसद जवाबों की सटीकता बढ़ाना और बातचीत के दौरान आने वाले अनावश्यक डिस्क्लेमर को कम करना है। अब GPT-5.3 Instant इन चीजों को कम करेगा और ज्यादा सीधे व उपयोगी जवाब देगा। इसका मतलब है कि यूजर के सवाल का जवाब अब ज्यादा स्पष्ट और समझने में आसान होगा। कंपनी का कहना है कि यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो ChatGPT का इस्तेमाल रोजमर्रा के काम, पढ़ाई, रिसर्च या कंटेंट बनाने के लिए करते हैं। और पढें: OpenAI ने पेश किया अपना पहला AI Chip, जानिए क्या है खास
GPT-5.3 Instant in ChatGPT is now rolling out to everyone.
और पढें: अब आपकी हर बात याद रखेगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किया बड़ा अपडेट
More accurate, less cringe.https://t.co/oJpXsp9TBc
— OpenAI (@OpenAI) March 3, 2026
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भी इस अपडेट का एक उदाहरण शेयर किया। इसमें पुराने मॉडल और नए मॉडल के जवाबों की तुलना दिखाई गई। OpenAI के मुताबिक नया मॉडल बातचीत के टोन और फ्लो पर ज्यादा ध्यान देता है। इससे चैटबॉट का व्यवहार ज्यादा स्वाभाविक और इंसानों जैसा लगेगा। कंपनी का कहना है कि यह बदलाव बेंचमार्क में शायद साफ दिखाई न दे, लेकिन यूजर्स के अनुभव को काफी बेहतर बना सकता है।
इसके अलावा OpenAI ने यह भी बताया कि नया मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा Factual जवाब देगा। कंपनी के अनुसार, GPT-5.3 Instant में ‘Hallucinations’ यानी गलत या मनगढ़ंत जानकारी देने की समस्या में भी कमी आई है। इसके अलावा अब ChatGPT पहले की तरह बिना वजह सवालों को मना भी कम करेगा। कई बार AI लंबी नैतिक या सावधानी वाली बातों से शुरुआत करता था, लेकिन अब यह सीधे और साफ तरीके से जवाब देने की कोशिश करेगा। OpenAI का कहना है कि इस अपडेट के बाद ChatGPT इंटरनेट से मिली जानकारी और अपने ज्ञान के बीच बेहतर संतुलन बनाएगा, जिससे यूजर्स को पहले से ज्यादा काम की जानकारी मिलेगी।