Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 10, 2025, 06:42 PM (IST)
Motorola कंपनी भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करने पर काम कर रही है। हाल ही में जानकारी मिली थी कि कंपनी मार्केट में अपना पहला लैपटॉप लेकर आने वाली है। अब इस लिस्ट में टैबलेट का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो जल्द ही कंपनी भारतीय मार्केट में नया टैबलेट लेकर आने वाली है, जो कि Stylus सपोर्ट के साथ आने वाला है। लीक रिपोर्ट की मानें, तो यह टैब Lenovo Idea Tab Pro का ही रीब्रांडेड वर्जन होने वाला है। ऐसे में टैब के फीचर लेनोवो टैब के समान हो सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। और पढें: 7100mAh बैटरी और 7000Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ Motorola Edge 70 Max लॉन्च, जानें कीमत
91mobiles की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें, तो Motorola का नया टैब भारत में लॉन्च होने वाला है। टैब को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Flipkart पर स्पॉट हो चुकी है। इस साइट पर “Not Mid It’s Pro” की टैगलाइन भी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह टैब stylus सपोर्ट के साथ आने वाला है। और पढें: Moto G77 Power: 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
कहा जा रहा है कि यह मोटोरोला टैब Lenovo Idea Tab Pro का ही रीब्रांडेड वर्जन होने वाला है। ऐसे में इसके फीचर्स भी लेनोवो टैब की तरह हो सकते हैं। इस टैब में 12.7 इंच का LTPS LCD 3K डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2944 x 1840 पिक्सल है। वहीं, रिफ्रेश रेट 144H का होने वाला है। डिस्प्ले में 400 nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12GB RAM व 256GB स्टोरेज मिलती है। और पढें: Moto Pad 70 Pro टैब 10200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
फोटोग्राफी के लिए टैब में 13MP का रियर कैमरा मिलता है, जिसके साथ LED फ्लैश को जगह मिलती है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। टैब की बैटरी 10,020mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इस टैब को कंपनी ने 27,999 रुपये की कीमत में पेश किया है।