comscore

Motorola Edge 40 की इमेज हुई लीक, लेदर बैक-पैनल और प्रीमियम फीचर के साथ देगा दस्तक!

Motorola Edge 40 की इमेज लीक हो गई है। इन लीक तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि डिवाइस कई कलर ऑप्शन के साथ आएगा और इसके रियर पैनल लेदर का होगा।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 24, 2023, 05:51 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Motorola Edge 40 की इमेज ऑनलाइन लीक हो गई हैं।
  • ऐज 40 स्मार्टफोन तीन शानदार कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगा।
  • मोटोरोला के अगामी डिवाइस में AMOLED डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

स्मार्टफोन ब्रांड Motorola अपना नया फ्लैगशिप डिवाइस Edge 40 लॉन्च करने की तैयारी में लगा है। इस ही बीच पॉपुलर टिप्सटर इवान ब्लास ने अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ तस्वीर साझा की हैं, जिनमें इसके डिजाइन और कलर को देखा जा सकता है। हालांकि, इन इमेज से मोबाइल के फीचर, लॉन्चिंग या फिर कीमत के बारे में कोई अपडेट नहीं मिला है। news और पढें: 7100mAh बैटरी और 7000Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ Motorola Edge 70 Max लॉन्च, जानें कीमत

कर्व्ड स्क्रीन से लैस होगा स्मार्टफोन

गिज्मोचाइना की एक रिपोर्ट के अनुसार, इवान ब्लास द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को देखें तो मोटोरोला ऐज 40 ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और मैजेंटा कलर में उपलब्ध है। इसके बैक-पैनल में लेदर का उपयोग किया गया है। जबकि इसके साइड में लाइन दिख रही हैं, जो कि मेटल फ्रेम होने का संकेत दे रही हैं। इसके अलावा, फोन में सेंटर पंच-होल कटआउट वाली कर्व्ड स्क्रीन मिलेगी। news और पढें: Moto G77 Power: 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 40 के संभावित फीचर

पिछली मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो Edge 40 स्मार्टफोन 6.55 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा और इसमें MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही, फोन में 8GB RAM के साथ 128GB या 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। news और पढें: Moto Pad 70 Pro टैब 10200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

कैमरे की बात करें, तो अगामी फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करने वाला 50MP का कैमरा और 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। जबकि फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा मिल सकता है।

बैटरी डिटेल

Motorola Edge 40 स्मार्टफोन में 4,400mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, हैंडसेट में सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा मिलेगी।

कितनी हो सकती है कीमत

मोटोरोला ने अभी तक ऐज 40 की लॉन्चिंग या कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, पिछले दिनों आई लीक्स में कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 899 यूरो यानी करीब 81,019 रुपये हो सकती है। इसे जून में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Moto G13 की डिटेल

याद दिला दें कि टेक कंपनी मोटोरोला ने पिछले महीने Moto G13 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा था। इस डिवाइस की कीमत बजट सेगमेंट में रखी गई है। LCD डिस्प्ले वाले इस मोबाइल में MediaTek Helio G85 चिपसेट मिलती है। इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, हैंडसेट में 50MP का कैमरा मिलता है। वहीं, यह मोबाइल 5000mAh बैटरी से लैस है और इसमें 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।