Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 09, 2025, 07:31 PM (IST)
Caira camera Nano Banana AI
AI स्टार्टअप Camera Intelligence ने अपने नए मिररलेस कैमरा डिवाइस Caira में Google का फेमस AI मॉडल Nano Banana लाने की घोषणा की है, पहले Nano Banana केवल आपके फोन पर फोटो क्लिक करने के बाद ही इस्तेमाल किया जा सकता था। अब Caira कैमरा की मदद से आप अपने iPhone से MagSafe के जरिए जुड़कर फोटो लेते ही उसे Nano Banana से एडिट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि फोटो खींचते ही आप उसे अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं, जैसे कि नए इफेक्ट्स डालना या कोई चीज जोड़ना। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो
Google का Nano Banana मॉडल सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो चुका है, लोग इसे Gemini 2.5 Flash engine के जरिए 3D फिगर, रेट्रो पोर्ट्रेट और क्रिएटिव इमेज बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। अब Nano Banana को सीधे कैमरा में लाकर, Camera Intelligence ने इसे और भी सुविधाजनक बना दिया है। Caira ऐप में फोटो क्लिक करने के तुरंत बाद आप बस एक सरल कमांड दें, जैसे “गहना जोड़ो” या “बैकग्राउंड बदलो,” और Nano Banana तुरंत आपकी फोटो में बदलाव कर देगा। यह अनुभव बिल्कुल वैसे ही है जैसे Gemini ऐप या Google AI Studio में होता है। और पढें: Google के नए सिस्टम ने बढ़ाई AI बॉट्स की टेंशन, पहले QR Code स्कैन होगा, तभी खुलेगी वेबसाइट!
Nano Banana का कैमरा में इस्तेमाल खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो फोटो एडिटिंग में क्रिएटिविटी दिखाना चाहते हैं। पहले यूजर्स को फोटो क्लिक करने के बाद Gemini ऐप या Google AI Studio खोलना पड़ता था लेकिन यह प्रोसेस लंबा था। Caira कैमरा इन सब समस्याओं का समाधान करता है। अब आप फोटो लेते ही उसे एडिट कर सकते हैं, जिससे समय की बचत होगी और एडिटिंग के ऑप्शन तुरंत उपलब्ध होंगे। और पढें: Google Gemini में आया बड़ा अपडेट, अब ऐसे बनाएं फाइल्स और तुरंत करें डाउनलोड
Caira मिररलेस कैमरा Micro Four Thirds लेंस सपोर्ट करता है, जिससे प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी हाई क्वालिटी वाली तस्वीरें ले सकते हैं। इसके साथ ही बैटरी ग्रिप जैसे एक्सेसरीज भी उपलब्ध होंगी, जो लंबे शूटिंग सेशन्स के लिए मददगार साबित होंगी। हालांकि अभी यह प्रोडक्ट बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। Camera Intelligence ने बताया कि Caira को आप Kickstarter पर 30 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इस नए कैमरा और Nano Banana से फोटोग्राफी और एडिटिंग दोनों ही अनुभव अब और अधिक मजेदार होने वाला है।