comscore

Microsoft का 'Special Event' इस दिन, 64GB RAM वाले Surface Studio 2 समेत होंगी कई बड़ी घोषणाएं

Microsoft Special Event 2023 की डेट आ गई है। Apple के साथ-साथ अब माइक्रोसॉफ्ट भी सितंबर के अंत में एक बड़ा और स्पेशल इवेंट होस्ट करने वाली है। इसमें कंपनी कई बड़ी घोषणाएं करेगी।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 18, 2023, 09:50 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Microsoft सितंबर, 2023 में एक बड़ा इवेंट होस्ट करने वाला है। कंपनी ने 21 सितंबर को न्यूयॉर्क में एक “Special Event” के लिए सेव-द-डेट इनविटेशन भेजा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर में Apple भी एक बड़ा इवेंट होस्ट करने वाला है। इसमें अपकमिंग iPhone 15 Series से लेकर नए चिपसेट तक, कई चीजों से पर्दा उठाया जाएगा। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट का यह स्पेशल इवेंट कई बड़ी घोषणाओं के साथ ऐप्पल को कड़ी टक्कर देने आ रहा है। इस इवेंट में कंपनी कई हार्डवेयर प्रोडक्ट पेश कर सकती है। Microsoft Special Event 2023 के बारे में डिटेल में जानने के लिए आगे पढ़ें। news और पढें: Microsoft ने दी गेमर्स को खुशखबरी, Xbox को लेकर किया बड़ा ऐलान, PC गेम भी खेल सकेंगे

Microsoft Special Event 2023 Date

Microsoft ने कन्फर्म कर दिया है कि वह एक “स्पेशल इवेंट” होस्ट करेगा। कई रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनविटेशन भेजे हैं। इनविटेशन में कहा गया है कि अपने कैलेंडर में गुरुवार, 21 सितंबर, 2023 को एक स्पेशल माइक्रोसॉफ्ट इवेंट के लिए मार्क कर लें। इससे साफ है कि कंपनी 21 सितंबर को एक स्पेशल और बड़ा इवेंट आयोजित करेगी। news और पढें: OpenAI का Codex App अब Windows पर भी उपलब्ध, Microsoft Store से कर सकते हैं डाउनलोड

इवेंट में होने वाली घोषणाएं

कंपनी ने अभी तक इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट या सॉफ्टवेयर से संबंधित कोई जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि यह माइक्रोसॉफ्ट का खास फॉल हार्डवेयर इवेंट हो सकता है। इसमें कंपनी आम तौर पर अपने लेटेस्ट सरफेस डिवाइस पेश करती है। news और पढें: Microsoft ने पेश किया Copilot Tasks, अब AI करेगा रोजमर्रा के ये काम

बता दें कि कंपनी ने पिछले साल इन प्रोडक्ट के लिए अक्टूबर में इवेंट किया था। अब लग रहा है कि कंपनी पहले की तरह इस बार वापस सितंबर में इवेंट करेगा।

पिछले साल हुए इस इवेंट को देखते हुए लग रहा है कि इसमें कंपनी अपने AI प्रयासों के बारे में बताएगी। विंडोज सेंट्रल की हालिया रिपोर्ट की मानें तो सरफेस स्टूडियो 2 इस इवेंट का खास प्रोडक्ट हो सकता है।

कंपनी पेश करेगी 64GB RAM वाला लैपटॉप

रिपोर्ट से पता चला है कि माइक्रोसॉफ्ट पहली बार लैपटॉप का 64GB रैम वेरिएंट पेश कर सकता है। उम्मीद है कि सरफेस स्टूडियो 2 लेटेस्ट इंटेल प्रोसेसर और एनवीडिया आरटीएक्स 4060 जीपीयू के साथ आ सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

सरफेस डिवाइस के अलावा, माइक्रोसॉफ्ट Windows 11 में नई AI सुविधाएं पेश कर सकता है। आगे आने वाले समय कंपनी इवेंट में होने वाली घोषणाएं की डिटेल शेयर कर सकती है।