comscore

Jio AirFiber गणेश चतुर्थी पर होगा लॉन्च, Airtel Xstream AirFiber को मिलेगी टक्कर

Jio AirFiber की लॉन्च डेट अनाउंस हो गई है। Reliance AGM के दौरान चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस सर्विस का ऐलान किया है। इस सेवा के आने से यूजर्स को हाई-स्पीड डेटा मिलेगा और इससे Airtel Xstream AirFiber को टक्कर मिलेगी।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 28, 2023, 03:14 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Jio AirFiber की लॉन्च डेट अनाउंस हो गई है।
  • इसकी घोषणा Reliance AGM के दौरान की गई है।
  • इस सर्विस से यूजर्स को हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Jio AirFiber की लॉन्च डेट अनाउंस हो गई है। Reliance AGM के दौरान कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने इस सर्विस का ऐलान किया है। इस सेवा को 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन लॉन्च किया जाएगा। इस सर्विस के तहत यूजर्स को सुपरफास्ट इंटरनेट प्रोवाइड कराया जाएगा। इससे एयरटेल की Xstream AirFiber सर्विस को कड़ी टक्कर मिलेगी। आपको बता दें कि इस सेवा को दो टेलीकॉम सर्किल में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया। news और पढें: Elon Musk को टक्कर देंगे Mukesh Ambani, सीधे सैटेलाइट से आपके घर इंटरनेट पहुंचाएगा Reliance Jio!

Reliance AGM में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि लास्ट-मील फाइबर को जल्द खत्म किया जाएगा। Jio AirFiber के लिए कंपनी ने प्रति दिन 150,000 कनेक्शन तक विस्तार करने का लक्ष्य रखा है, जिसे पूरा करने के लिए टीम लगातार काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि जियो एयरफाइबर के आने से यूजर्स को 5G हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा। news और पढें: Jio Vs Airtel: किसके पोस्टपेड प्लान में है दाम, किसमें मिल रहा ज्यादा डेटा, जानिए यहां

इसके लिए ऑप्टिकल फाइबर बिछाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जियो फाइबर का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे देश में 1.5 मिलियन किलोमीटर तक फैला हुआ है। कंपनी को उम्मीद है कि एयरफाइबर के आने से फाइबर नेटवर्क के विस्तार के बोझ को कम किया जा सकेगा। news और पढें: Reliance Jio Wrong Recharge: गलत नंबर पर हो गया है रिचार्ज? टेंशन लेने की जरूरत नहीं अब ऐसे पाएं पूरा रिफंड

Jio AirFiber Features

Jio AirFiber फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस डिवाइस है, जो कंपनी के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा। इससे यूजर्स को 1Gbps की स्पीड से सुपरफास्ट डेटा मिलेगा। वहीं, यह डिवाइस वाई-फाई 6 सपोर्ट करेगा और इसमें WAN, LAN, USB व पावर पोर्ट जैसे पोर्ट मिलेंगे। इसके अलावा, जियो एयर फाइबर के फीचर से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।

कितनी होगी कीमत

जियो ने अपने लेटेस्ट जियो एयरफाइबर की कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन अब तक आई लीक्स में दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत 6000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है।

Airtel Xstream AirFiber की डिटेल

एयरटेल एक्सट्रीम एयरफाइबर के बेसिक प्लान की कीमत 799 रुपये प्रति माह है। इसमें 100mbps की स्पीड से डेटा दिया जा रहा है। 6 महीने के लिए सब्सक्रिप्शन लेने के लिए 4,435 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, सेवा के लिए 2500 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा कराना होगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

एयरटेल की यह सेवा दिल्ली और मुंबई के यूजर्स के लिए अवेलेबल है। अगर आप इस सेवा से जुड़ना चाहते हैं, तो आप Xstream AirFiber ऐप अपने फोन में डाउनलोड करें। QR कोड स्कैन करें। इसके बाद आपको एयरटेल का एक्सेस मिल जाएगा।