Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 01, 2026, 10:37 AM (IST)
Apple Google partnership
Iran-US-Israel War: ईरान, अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहा युद्ध खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे दुनिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। इस जंग की आग अब टेक जगत तक पहुंच गई है। जी हां, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गूगल (Google), एप्पल (Apple) और व्हाट्सएप (WhatsApp), इंस्टाग्राम (Instagram) की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) जैसी दिग्गज कंपनियों पर हमला करने की धमकी दी है। इसके साथ ही कर्मचारियों को दफ्तर खाली करने को कहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की IRGC ने अमेरिकन कंपनियों को टारगेट करने का ऐलान किया है। आज से कंपनियों के ऑफिस पर हमला किया जाएगा। साथ ही, ऑफिस के आसपास रहने वाले कर्मचारियों और आम लोगों को जगह खाली करने का आदेश दिया है।
जिन कंपनियों पर टारगेट किया जा सकता है, उनमें Apple, Meta, Google, Microsoft, Intel, IBM, Dell, Tesla, Nvidia, Boeing, HP, Cisco, Oracle, Planter, J.P. Morgan, GE, Spire Solutions और G42 शामिल हैं।
ईरान ने इन टेक कंपनियों को सीधे तौर पर उनके नेताओं की जासूसी और हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही, यह आरोप भी लगाया है कि जासूसी व हत्या के लिए इन कंपनियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का सहारा लिया है। इस वजह से कंपनियों को निशाना बनाया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, ईरान रात 8 बजे भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से इन कंपनियों पर हमला करना शुरू होगा। आसपास रहने वाले लोगों को करीब 1 किलोमीटर दूर हटने का सुझाव दिया गया है।
हाल ही में आई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ईरान ने इन कंपनियों को अपना निशाना इसलिए बनाया है क्योंकि इन टेक कंपनियों ने ईरान के प्रमुख नेताओं की टारगेट किलिंग में साथ दिया। ईरान का कहना है कि अगर यह किलिंग नहीं रुकी, तो कंपनियों को घातक कार्यवाई का सामना करना होगा।