Written By Manisha
Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Sep 02, 2024, 01:15 PM (IST)
Apple ने हाल ही में अपने मेगा इवेंट ‘It’s Glowtime’ का ऐलान कर दिया है। यह इवेंट 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट के दौरान एप्पल कंपनी अपने कई मच-अवेटेड डिवाइस भारत में लॉन्च करने वाली है। इसमें iPhone 16 सीरीज, AirPods 4, Apple Watch SE 3, Apple Watch Ultra 3, Apple Watch Series 10 और iPad Mini 7 शामिल हो सकते हैं। इन सब के अलावा, लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में एक नए डिवाइस की लॉन्च डिटेल्स सामने आई है। रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी इस दिन अपना किफायती iPhone SE 4 मॉडल भी लॉन्च कर सकती है, जो कि iPhone SE 3 का सक्सेसर होगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Apple ने फिर यूजर्स को दिया झटका, एक-साथ 2 सर्विस हुई महंगी... अब देने होंगे इतने रुपये
Bloomberg की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कंपनी 9 सितंबर वाले ‘It’s Glowtime’ एप्पल इवेंट के दौरान iPhone SE 4 को भी पेश कर सकती है। जैसे कि हमने बताया यह iPhone SE 3 का अपग्रेड मॉडल होगा। लीक रिपोर्ट की मानें, तो यह फोन Apple Intelligence (AI) फीचर्स के साथ दस्तक देगा। एक अन्य लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को अगले साल मार्च या फिर अप्रैल में लॉन्च कर सकती है। और पढें: Mac और iPad के बाद अब Apple Music और Apple One भी हुए महंगे, जानें भारत में कितनी बढ़ी कीमतें
लीक की मानें, तो iPhone SE 4 फोन का डिजाइन iPhone 14 जैसा हो सकता है। फीचर्स में कुछ अंतर पेश किए जा सकते हैं। इस फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह एप्पल स्मार्टफोन सिंगल रियर कैमरा के साथ दस्तक दे सकता है। इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इस डिवाइस का कैमरा लेटआउट iPhone 16 के समान हो सकता है। और पढें: आपके iPhone में छिपे ये 5 कमाल के फीचर्स, आज ही करें ट्राई
इसके अलावा, आईफोन एसई 4 में A18 चिपसेट भी दिया जा सकता है। चार्जिंग के लिए इस डिवाइस में USB-C पोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही इसमें कई Apple Intelligence सपोर्ट दिया जाएगा। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फेस आईडी सपोर्ट भी मिल सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस मॉडल से जुड़ी डिटेल्स रिवील नहीं की है।