comscore

WWDC 2024: AI के अलावा iOS 18 के साथ आएंगे ये टॉप 5 फीचर

IOS 18 के साथ कई धमाल फीचर्स आने वाले हैं। इसकी मेन हाईलाइट AI फीचर्स है। हालांकि, यूजर्स को इसके अलावा और भी कई फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 05, 2024, 11:59 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • iOS 18 के साथ कई धमाल फीचर्स आने वाले हैं। इसकी मेन हाईलाइट AI फीचर्स है। हालांकि, यूजर्स को इसके अलावा और भी कई फीचर्स देखने को मिलेंगे।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

iOS 18 in WWDC 2024: 10 जून को होने वाले WWDC 2024 इवेंट में iOS 18 लॉन्च किया जाएगा। नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आईफोन में एक से एक धमाल फीचर्स मिल रहे हैं। iOS 18 में AI फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके साथ यूजर्स को मजेदार एक्सपीरियंस मिलेगा। AI के अलावा भी iOS 18, iPhone के लिए कुछ ऐसे फीचर्स लेकर आ रहा है, जो आईफोन को और भी मजेदार बना देगा। इसमें होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन, डिजाइन चेंज, कंट्रोल सेंटर आदि शामिल है। आज हम AI के अलावा, iOS 18 के साथ आने वाले 5 और मजेदार फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। news और पढें: Tablets under 35000 on Amazon: OnePlus से लेकर Apple iPad तक, जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ आते हैं ये टैब

iOS 18 Top 5 Feature

होम स्क्रीन को कर पाएंगे एडजस्ट

अभी तक आईफोन और iPads में होम स्क्रीन पर लेआउट को बदल नहीं सकते हैं। हालांकि, iOS 18 के साथ एक ऐसा ऑप्शन मिलेगा, जिससे मदद से होम स्क्रीन को एडजस्ट कर पाएंगे। खबरों की मानें तो Apple पहली बार यूजर्स को अपनी स्क्रीन पर ऐप आइकन और विजेट रखने की सुविधा देगा। इसका मतलब है कि iPhone यूजर्स मौजूदा फिक्स ग्रिड से छुटकारा पा सकेंगे। news और पढें: iPhone Air हो गया सस्ता, सिर्फ यहां मिल रहा इतना बड़ा धमाकेदार डिस्काउंट

ऐप आइकन थीम को बदल पाएंगे

iOS 18 के साथ होम स्क्रीन पर एक और बदलाव होगा। iOS 18 होम स्क्रीन पर आने वाला अगला बड़ा बदलाव ऐप आइकन को कस्टमाइज करने की सुविधा है। हालांकि, अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं है, लेकिन यह नया फीचर यूजर्स को पहली बार सिस्टम-वाइड लेवल पर ऐप आइकन का रंग बदलने देगा। news और पढें: क्या iPhone और Apple Watch अब इस नई टेक्नोलॉजी से बनेंगे? Apple का ये बड़ा प्लान आया सामने

Apple Maps को मिलेगा अपग्रेड

उम्मीद है कि Apple Maps iOS 18 के साथ एक नए कस्टम रूट क्रिएशन फीचर के लिए सपोर्ट मिलेगा। यह फीचर iPhone यूजर्स को एक रूट को फॉलो करने के बजाय अपना खुद का रूट मैप करने की सुविधा देगा।

अभी, Apple Maps आपकी लोकेशन तक पहुंचने के लिए कई रूट ऑप्शन देता है, लेकिन इस सुविधा के साथ, iOS 18 आपको अपनी यात्रा के डिटेल पूरा कंट्रोल देगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कंट्रोल सेंटर में भी होगा बदलाव

खबरों के अनुसार, iPhone होमकिट के लिए एक नए डिजाइन किए गए म्यूजिक विजेट और कंट्रोल के अलावा कंट्रोल सेंटर को भी नया रूप दे सकता है। वर्तमान में, iPhone की होम स्क्रीन पर म्यूजिक विजेट एक छोटी विंडो के रूप में है, जिसमें ट्रैक को चलाने/रोकने का एक ही ऑप्शन है।