comscore

HP Envy x360 और HP Omen Transcend 14 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

HP Envy x360 और HP Omen Transcend 14 लैपटॉप आज यानी 3 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। इनकी सेल भी आज से ही शुरू हो गई है।लैपटॉप्स को पावरफुल प्रोसेसर और बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 03, 2024, 11:33 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • HP Envy x360 और HP Omen Transcend 14 लैपटॉप में OLED डिस्प्ले मिलता है।
  • दोनों लैपटॉप्स में Intel Core Ultra प्रोसेसर दिया गया है।
  • दोनों डिवाइस दो कलर ऑप्शन में आए हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

HP ने दो नए लैपटॉप HP Envy x360 और HP Omen Transcend 14 भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। सिल्म बॉडी के साथ आने वाला HP Envy x360 एक अल्ट्राबुक है। साथ ही, यह कंपनी पहला ऐसा लैपटॉप है, जो Microsoft Copilot key से लैस है। वहीं, दूसरे लैपटॉप को खासतौर पर गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए लाया गया है। इसे हाई रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ लाया गया है। दोनों लैपटॉप AI फीचर और Intel Core Ultra प्रोसेसर से लैस हैं। इनकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो

HP Envy x360 और HP Omen Transcend 14 Laptop

HP Envy x360 14 लैपटॉप की कीमत 99,999 रुपये से शुरू है। यह दो कलर ऑप्शन Meteor Silver और Asmospheric Blue में आया है। वहीं, HP Omen Transcend 14 को 1,74,999 रुपये की शुरू हो गई है। लैपटॉप को दो कलर ऑप्शन Shadow Black और Ceramic White में लाया गया है। इनकी सेल HP World Stores और HP ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो गई है। news और पढें: Work From Home करते हो? ये 8 गैजेट्स आपके पास होने ही चाहिए

Envy x360 के स्पेसिफिकेशन

फीचर्स और डिजाइन की बात करें तो Envy x360 स्लिम और हल्का लैपटॉप है। इसका यूज टैबलेट के तौर पर भी किया जा सकता है। लैपटॉप में 14 इंच का OLED टच डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2.8k, स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89 प्रतिशित और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। यह IMAX स्क्रीन सपोर्ट के साथ आता है।

डिवाइस में Intel Core Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह Microsoft Copilot key के साथ आने वाला कंपनी का पहला लैपटॉप है। इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 14.7 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।

HP Omen Transcend 14 फीचर्स

लैपटॉप में 14 इंच का 2.8k OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। कंपनी का दावा है कि इस गेमिंग लैपटॉप का वजन 1.6 किलोग्राम है। NVIDIA GeForce RTX 4060 GPU पावर वाले इस लैपटॉप में Intel Core Ultra प्रोसेसर दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

यह गेम के दौरान हीट को दूर रखने के लिए वेपर चैम्बर के साथ आता है। यह लाइव ट्रांसक्रिप्ट, मीटिंग के दौरान रियल टाइम कैप्शन, ऑडियो ट्रांसक्रिप्ट करने के लिए रिकॉर्ड फंक्शन और एआई जेनरेटेड नोट्स जैसी एआई सुविधाएं से लैस है।