Published By: Rohit Kumar | Published: Jan 23, 2023, 03:02 PM (IST)
HP ने भारत में अपना नया लैपटॉप लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम HP Envy x360 15 है। इसकी शुरुआती कीमत 82999 रुपये है, जो 1,14,999 रुपये है। कंपनी ने इस लैपटॉप को चार वेरिएंट में पेश किया गया है। इन लैपटॉप को मेन स्ट्रीम क्रिएटर्स के लिए लाया गया है। इस लैपटॉप के मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 360 डिग्री का हिंज दिया गया है। साथ ही इसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया है। और पढें: Amazon Prime Day Sale 2026: Laptop पर मिल रहा भरी डिस्काउंट, बस इस तारीख तक चलेगी सेल
एचपी ने अपने इस लैपटॉप में Emoji Keyboard का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें 5MP IR camera है, जो ऑटो फ्रेम टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें इंटेलीजेंट पावर मैनेजमेंट का इस्तेमाल किया गया है। और पढें: Amazon Sale में Laptop पर बंपर छूट, HP, Dell और Asus Laptop हुए सस्ते
HP’s Envy x360 15 लैपटॉप में 12th-gen Intel Core EVO i7 का इस्तेमाल किया गया है। इसमें
Intel Iris Xe GPU दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.2 फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें स्मार्ट सेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो सिस्टम को मैंटेंन रखने का काम करती है। इसमें स्किन टेम्परेचर से लेकर सिस्टम नॉइस तक शामिल है। और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: HP, Dell और Asus समेत इन लैपटॉप्स पर मिल रहा भर-भर के डिस्काउंट
HP Envy x360 में मल्टीमीडिया को लेकर कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 15.6 इंच का OLED touchscreen इस्तेमाल किया गया है, जो 88% स्क्रीन टू बॉडी आस्पेक्ट के साथ आता है। इसमें ‘Bang and Olufsen’ ऑडियो सिस्टम दिया गया है। एंट्री लेवल के वेरिएंट में एचडी स्क्रीन मिलेगी और उसकी पीक ब्राइटनेस 250 nits है।
बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 10 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। अन्य खूबियों की बात करें तो इसमें फिजिकल कैमरा शटर भी मिलेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें प्रीलोडेड HP Palette और स्केचिंग के लिए HP Photo Match मिलेगा।
इस लैपटॉप को चार वेरिएंट में पेश किया गया है और उनके नाम HP Envy x360 15 ew0037tu, HP Envy x360 15 ew0040tu, HP Envy x360 15 ew0043tu और HP Envy x360 15 ew0048tu हैं।