Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 09, 2024, 09:03 PM (IST)
Google Cloud Next 2024 के दौरान Workspace के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। गूगल ने Google Vids नाम की एक नई ऐप लॉन्च की है। यह ऐप AI क्षमताओं से लैस है, जिसमें आप अपने काम के लिए वीडियो क्रिएट करके शेयर कर सकेंगे। इसके साथ Translate for me नाम का फीचर Meet के लिए पेश किया गया किया गया है। यह फीचर आपकी भाषा में कैप्शन को ट्रांसलेट करने का काम करेगा। संवेदनशील फाइल्स को प्रोटेक्ट करने के लिए AI सिक्योरिटी एड-ऑन पेश किया गया है। जीमेल पर मेल भेजना भी अब सुविधाजनक बन गया है। अब आप अपनी आवाज से मेल भेज सकेंगे। इसमें इंस्टेंट पॉलिश फीचर दिया गया है। जानें सभी डिटेल्स। और पढें: Google का Personal Intelligence फीचर अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध, मिलेगा ये बड़ा फायदा
कंपनी ने Workspace ऐप के लिए Google Vids नाम का नया ऐप लॉन्च कर दिया है। जैसे कि हमने बताया यह गूगल का AI क्षमताओं से लैस ऐप है, जो कि आपको न केवल वीडियो क्रिएट करने व शेयर करने की सुविधा प्रोवाइड करेगा। इस वीडियो में आप अपना खुद का वॉइस ओवर दे सकते हैं। इसके अलावा, इसमें कुछ प्री-सेट वॉइस ओवर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होंगे। ओवरऑल यह ऐप आपके लिए वीडियो राइटिंग, प्रोडक्शन और एडिटिंग टूल के असिस्टेंट के तौर पर काम करेगा। और पढें: Google Gemini में आया Personal Intelligence फीचर, अब AI देगा पूरी तरह पर्सनल और सटीक जवाब
और पढें: सालों पुरानी बनाई Gmail ID अब नहीं है पसंद? तो ऐसे चुटकियों में बदलें, जानें आसान प्रोसेस
Google Meet में Translate for me नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, जिस जून तक रोलआउट किया जाएगा। यह फीचर ऑटोमैटिकली कैप्शन को डिटेक्ट करके उसे आपकी भाषाी में ट्रांसलेट करने की क्षमता रखता है। ट्रांसलेट सपोर्ट के लिए कंपनी ने 52 नई भाषाओं को जोड़ दिया है, जिसके बाद आपको इसमें कुल मिलाकर 69 भाषाओं का सपोर्ट ट्रांसलेश के लिए मिलेगा।
Gmail पर नया वॉइस प्रोम्पटिंग फीचर पेश किया गया है, जिसके जरिए आप वॉइस कमांड पर ईमेल भेज सकेंगे। इसके साथ Gemini के जरिए जीमेल पर नया इंस्टेंट पॉलिश फीचर भी पेश किया गया है, जो कि आपके लिए सिंगल क्लिक पर नोट्स के दम पर पूरा ईमेल लिखकर पेश करता है।
सिक्योरिटी के लिए गूगल ने एक नया AI Security add-on पेश किया है, जो कि आपकी सेंसेटिव फाइल्स को प्रोटेक्शन प्रोवाइड करेगा। AI Security अभी चुनिंदा Workspace के तहत पेश किया गया है, इस प्लान की कीमत 10 डॉलर प्रति महीना है।