Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 08, 2023, 04:24 PM (IST)
Google ने अपने ब्राउजर के लिए नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद Google Chrome को कई नए फीचर्स मिलेंगे और बग्स को दूर किया जाएगा। गूगल की तरफ से Chrome Browser के लिए लगातार अपडेट दिया जाता रहा है, जिससे वह यूजर्स के लिए हमेशा उपयोगी बना रहे। लेकिन गूगल की तरफ से जारी किया गया अपडेट कई लोगों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। और पढें: Microsoft ने लॉन्च किया MAI-Image-2 का सेकंड जनरेशन मॉडल, जानिए क्या है इसमें खास
Google ने लेटेस्ट अपडेट में दो प्रकार के अपडेट को शामिल किया है। इसमें एक अपडेट विंडोज 10 या उससे ऊपर के वर्जन के लिए आया है और उसका नाम लेबल 110 है। इससे छोटा वर्जन विंडोज 7 और 8.1 के लिए जारी किया है। और पढें: Android टैबलेट और फोल्डेबल यूजर्स के लिए Google का सरप्राइज, Chrome में आया धांसू अपडेट
गूगल के क्रोम ब्राउजर के लिए जारी किए अपडेट में सबसे बड़ा नुकसान Windows7 और Windows 8.1 चलाने वाले यूजर्स को होगा। दरअसल, इन यूजर्स के लिए ये आखिर क्रोम अपडेट दिया है और इसके बाद अब कोई नया अपडेट जारी नहीं किया जाएगा। और पढें: Xbox गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 2026 में आ सकता है Microsoft का Gaming Copilot AI
गूगल ने ऐलान किया है कि क्रोम 109 वर्जन, विंडोज 7, Windows 8 और Windows 8.1 यूजर्स के लिए आखिरी अपडेट है। क्रोम 110 वर्जन पहला वर्जन है, जिसे खासतौर से Windows 10 और उससे ऊपर के वर्जन के लिए तैयार किया गया है। क्रोम के भविष्य के अपडेट प्राप्त करना चाहते हैं तो विंडोज 10 या उससे ऊपर के वर्जन में अपडेट करना होगा।
Windows 10 या उससे ऊपर का वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स क्रोम के लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद जब भी नया अपडेट जारी होगा, तो ब्राउजर ऑटोमैटिक अपडेट हो जाएगा।
लेकिन अगर Windows 7 और Windows 8.1 का इस्तेमाल करते हैं तो उनके पास एक ही ऑप्शन है कि वह लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट कर लें। अगर लेटेस्ट वर्जन से अपडेट नहीं करते हैं तो पुराने वर्जन हैकर्स के हाथों लग सकता है।