comscore

Google Chrome में जल्द आएगा AI फीचर, यूजर्स के आएगा बहुत काम

Google Chrome में जल्द AI फीचर पर काम करने वाला फीचर आने वाला है। इसकी मदद से यूजर्स एक जैसे टैब्स का ग्रुप बना सकेंगे।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 09, 2023, 06:48 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Google Chrome में जल्द AI फीचर आने वाला है।
  • इसकी मदद से यूजर्स एक जैसे टैब्स का ग्रुप बना सकेंगे।
  • इस सुविधा को इस साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google Chrome दुनिया के दिग्गज पॉपुलर ब्राउजर्स में से एक है। Google अपने ब्राउजर को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए आए दिन नए-नए फीचर्स ऐड करता रहता है। अब टेक जाइंट गूगल क्रोम में जल्द नया AI फीचर जोड़ने वाला है। इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है। इसकी मदद से यूजर्स प्लेटफॉर्म में एक जैसे टैब का ग्रुप बना सकेंगे। आइए नीचे जानते हैं गूगल क्रोम के अपकमिंग फीचर के बारे में विस्तार से… news और पढें: Google Chrome का नया Autofill फीचर क्या है और यह कैसे काम करेगा?

Organize Tabs फीचर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Google Chrome में आने वाले AI फीचर का नाम ‘Organize Tabs’ है। इस फीचर को सबसे पहले Leopeva64 नाम के ट्विटर यूजर ने स्पॉट किया है। यूजर का कहना है कि यह फीचर ऐज में आए ‘Group Similar Tabs’ की तरह काम करता है। इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स एक जैसे कंटेंट वाले टैब्स का ग्रुप बना सकेंगे। news और पढें: Google पर भूलकर भी सर्च न करें ये 5 चीजें, वरना होगा बहुत नुकसान

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि Organize Tabs फीचर अभी डेवलपमेंट जोन में है। इसकी लॉन्चिंग को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि AI फीचर को इस साल के अंत तक रोलआउट किया जा सकता है। news और पढें: सावधान! Google Chrome का यह फीचर हरदम आपको करता है ट्रैक, ऐसे कर दें बंद

Microsoft Edge को मिलेगी टक्कर

माना जा रहा है कि गूगल क्रोम में आने वाले ऑर्गेनाइज टैब फीचर से माइक्रोसॉफ्ट के ऐज को कड़ी टक्कर मिलेगी। बता दें कि इस फीचर को हाल ही में रिलीज किया गया था।

HTTPS में होगा चेंज

गूगल फीचर ऐड करने के अलावा HTTPS आइकन को भी बदलने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा, एचीटीटीपीएस की जगह नया लॉक आइकन देखने को मिल सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अपडेटेड Incognito टैब

गूगल ने कुछ महीने पहले Incognito टैब को अपग्रेड कर नया फीचर ऐड किया था। इसमें टैब को लॉक करने की सुविधा मिलेगी। कंपनी का मानना है कि इससे यूजर्स का निजी डेटा सुरक्षित रहेगा और कोई भी टैब को अनलॉक नहीं कर पाएगा।