Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 09, 2025, 11:16 AM (IST)
Google ने अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर AI Mode को अपडेट कर दिया है। इस अपडेशन के जरिए लेटेस्ट फीचर में हिंदी (Hindi) भाषा का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ जापानी, कोरियन, पुर्तगीज और इंडोनेशियाई भाषा को भी शामिल किया गया है। इससे एआई मोड का उपयोग करना आसान हो जाएगा। यूजर्स भी आसानी से सवाल पूछ सकेंगे। और पढें: Google Maps में आया जबरदस्त AI अपडेट, सफर होगा आसान
गूगल के अनुसार, AI मोड में हिंदी भाषा के आने से गूगल पर सर्च करना बहुत आसान हो जाएगा। इस पर अब यूजर्स हिंदी या फिर किसी अन्य भाषा में सवाल पूछ कर जवाब पा सकेंगे। इसमें टेक्स्ट, ऑडियो, फोटो या वीडियो अपलोड करके सवाल पूछा जा सकता है। और पढें: Google ने Pixel यूजर्स को दिया खास गिफ्ट, डिस्को स्टाइयल में दिखेंगे सभी आइकन
इस फीचर के अपडेट होने से सबसे ज्यादा उन यूजर्स को लाभ होगा, जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती है। इससे वह अपनी भाषा में सवाल पूछकर रिजल्ट पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मोड में गूगल जेमिनी 2.5 (Google Gemini 2.5) का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी खूबी सटीक रिजल्ट प्रदान करना है।
गूगल के एआई मोड की बात करें, तो यह बहुत खास है। यह सभी सवाल के जवाब देने के लिए विभिन्न साइट व सोर्स को मॉनिटर करके सटीक तरीके से देता है। इससे सर्च करना काफी आसान हो जाता है और जानकारी प्राप्त करने के लिए अलग-अलग वेबसाइट में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
गूगल के एआई मोड को इस साल मार्च में रोलआउट किया गया था। बता दें कि इस फंक्शन को सबसे पहले टेस्टिंग के लिए सर्च लैब (Search Labs) में पेश किया गया। इसके बाद Google One AI Premium सब्सक्राइबर्स के लिए लाया गया। अब यह सभी यूजर्स के लिए अवेलेबल है। कोई भी इस एआई टेक्नोलॉजी से लैस फीचर का उपयोग कर सकता है।