Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 08, 2024, 04:51 PM (IST)
CES 2024 इवेंट कल यानी 9 जनवरी से शुरू होने वाला है। हालांकि, दिग्गज टेक कंपनियों ने कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में LG ने भी दुनिया के पहले वायरलेस ट्रांसपेरेंट टीवी को पेश किया है। इसमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाला Organic light-emitting diode (OLED) डिस्प्ले मिलता है, जो बंद होने पर पूरी तरह से अदृश्य हो जाता है। आइए विस्तार से खबर में जानते हैं इस ट्रांसपेरेंट ओएलईडी डिस्प्ले के बारे में… और पढें: 20,000 रुपए से कम के 7 बेस्ट Microwaves Oven, गैस खत्म होने पर भी आएगा काम
Yonhap न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, LG ने नए टीवी में क्लियर व्यू प्रदान करने के लिए एडवांस ट्रांसपेरेंट OLED टेक्नोलॉजी के साथ वायरलेस ऑडियो-विजुअल ट्रांसमिशन सिस्टम का इस्तेमाल किया है। इस सिस्टम के आने से टीवी के आसपास एक भी केबल देखने को नहीं मिलती है। इसके अलावा, टीवी में सेल्फ-लिट पिक्सल तकनीक भी दी गई है, जिससे बेहतर पिक्चर क्वालिटी मिलती है। और पढें: Best Side by Side Door Refrigerator: मात्र 57,990 रुपये देकर घर लाएं Side by Side Door फ्रिज, Amazon की ये डील्स बिल्कुल न करें मिस
नए टीवी में ट्रांसपेरेंट और ब्लैक यूनीक मोड दिए गए हैं। सबसे पहले ट्रांसपेरेंट मोड की बात करें, तो यूजर्स जब इस मोड में टीवी देखेंगे, तो उन्हें कंटेंट के साथ उसके पीछे का बैकग्राउंड भी दिखाई देगा। वहीं, ब्लैक मोड के एक्टिव होने से यूजर्स को टीवी में ट्रेडिशनल व्यूइंग एक्सपीरियंस के साथ बेहतर पिक्चर क्वालिटी मिलेगी। कंपनी का मानना है इससे टीवी देखने का तरीका पूरी तरह से बदल जाएगा। इन दोनों मोड को टीवी के रिमोट से एक्टिवेट किया जा सकेगा।
एलजी का नया टीवी कंपनी निर्मित वेबओएस पर काम करता है। स्मूथ वर्किंग के लिए टीवी में Alpha 11 एआई प्रोसेसर दिया गया है। यह चिप हर पिक्सल और कलर को एनालाइज करके एक साथ एडजस्ट करती है, जिससे बेहतर ऑडियो और विजुअल पिक्चर मिलती है।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अभी तक LG Signature OLED Tv की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस अनोखे टीवी को इस साल के अंत तक बिक्री के लिए अवेलेबल कराया जाएगा। इसकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में रखी जाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलजी ने साल 2020 में पहले रोलेबल टीवी को पेश किया था। इस टीवी का नाम एलजी सिग्नेचर ओलेड आर है। इसमें 65 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो ऑन होने पर खुद-ब-खुद एक बॉक्स से बाहर निकल आता है और बंद होने पर अपने आप बॉक्स में रोल होकर अंदर चला जाता है।